Thane News: महाराष्ट्र की ठाणे जिला अदालत ने एक शख्स को रेप और किडनैपिंग के मामले में बरी कर दिया है। 31 साल के आरोपी पर एक किशोरी का अपहरण किए जाने और रेप करने के आरोप लगे थे। लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी के साथ शादी कर चुकी है। अब उसे कोई शिकायत नहीं है। कोर्ट ने एक जनवरी को आरोपी को छोड़े जाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के ऑर्डर की शनिवार को आई प्रति के मुताबिक मामले की सुनवाई विशेष जज डीएस देशमुख की अदालत में हुई। जज ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: 16 कैंडिडेट बदले, कांग्रेस-AAP से आए 4 नेताओं को टिकट; BJP की पहली लिस्ट के क्या मायने?
जनवरी 2019 में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी। एक शख्स ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को पड़ोसी अपहरण करके ले गया था। इस दौरान आरोपी ने बेटी से कई बार रेप किया। आरोपी जब वापस लौटा तो पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई थीं। किशोरी ने केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया था कि आरोपी ने कभी भी उसके साथ जबरदस्ती नहीं की। उन लोगों के बीच सहमति से संबंध बने थे।
कोर्ट में साबित नहीं हो सके आरोप
लड़की ने दावा किया था कि वह अब 18 साल की हो चुकी है। उसे अपने अच्छे-बुरे की समझ है। आरोपी ने उसके साथ शादी कर ली है। दोनों का एक बेटा भी है। वे लोग अब हंसी-खुशी रह रहे हैं। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के बयानों से स्पष्ट पता लगता है कि वह अपनी मर्जी के साथ आरोपी के साथ गई थी। जो भी हुआ, सब सहमति थी। पॉक्सो एक्ट जैसे आरोप साबित ही नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को बरी करने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें:10 साल की बच्ची को Instagram पर हुआ प्यार, प्रेमी ने अगवा कर किया रेप
इससे पहले दिल्ली की एक कोर्ट ने भी ऐसे ही मामले में आरोपी को बरी किया था। कोर्ट को बताया गया था कि पीड़िता और आरोपी शादी कर चुके हैं। अब आरोपी को सजा देना पीड़िता के हित में नहीं होगा। शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह आरोपी से शादी करके खुश है। जिसके बाद कोर्ट ने पहाड़गंज निवासी आरोपी को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का दोष साबित नहीं कर सका।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines