ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमना पूजा खेडकर को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Puja Khedkar Audi seized : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। कभी वह अपनी ऑडी को लेकर विवाद में रहीं तो कभी अपने सर्टिफिकेट को लेकर। पूजा की लग्जरी कार को लेकर पुणे पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है।

Puja Khedkar Audi seized

पूजा खेडकर।

Puja Khedkar Audi seized : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमना उन्हें भारी पड़ गया। पुलिस ने लग्जरी कार के मालिक को नोटिस जारी किया और ऑडी जब्त कर ली। पुलिस इस गाड़ी को खींचकर थाने ले आई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जब्त की ऑडी

पुणे पुलिस ने रविवार को आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई प्राइवेट लक्जरी कार जब्त कर ली। ऑडी कार को चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन लाया गया। इसे लेकर पिछले दिनों पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ITO) ने शहर स्थित एक प्राइवेट कंपनी को नोटिस थमाया था। कंपनी मालिक के नाम ही ऑडी कार पंजीकृत है। पूजा खेडकर ने पुणे में पोस्टिंग के दौरान इस ऑडी का इस्तेमाल किया था।

लग्जरी कार के चारों ओर लगाए गए बैरिकेड्स

चतुरशृंगी थाने में जब्त की गई ऑडी के चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए। पूजा खेडकर ने बिना अनुमति ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाई और उस पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ भी लिखवाया। इसे लेकर पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि जब्त की गई लग्जरी गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई होगी।

पूजा पर ये भी लगे हैं आरोप

आपको बता दें कि ऑडी में लाल-नीली बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट की मांग को लेकर पूजा खेडकर का ट्रांसफर पुणे से वाशिम कर दिया गया और उन्होंने ज्वाइन भी कर ली। साथ ही यह भी आरोप लगा कि उन्होंने अलग दफ्तर की भी मांग की थी। वहीं, केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर के नॉन ओबीसी क्रीमी लेयर और विकलांग सर्टिफिकेट की जांच के लिए टीम गठित की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ