NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार समेत शिंदे-फड़णवीस सरकार में शामिल हुए 9 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की गई है। महाराष्ट्र एनसीपी चीफ पाटिल ने कहा कि अयोग्यता याचिका महाराष्ट्र अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को ईमेल पर भेज दी गई है।
जयंत पाटिल के अनुसार, जिस क्षण अजीत पवार और 8 अन्य नेताओं ने एकनाथ शिंदे कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली, वे तकनीकी रूप से संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी पत्र भेजा गया है।
ये भी पढ़ेंः NCP Crisis: अजित से नाराजगी वाले सवाल पर सुप्रिया बोलीं- वे मेरे बड़े भाई, हमारे बीच मतभेद पेशेवर, व्यक्तिगत नहीं
पाटिल बोले- कुछ बागी विधायक हमारे संपर्क में, वे लौटेंगे
जयंत पाटिल ने आगे कहा कि पार्टी के कुछ बागी विधायक संपर्क में हैं और वापस आएंगे। पाटिल एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे जो मुंबई में राकांपा कार्यालय में रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और आधी रात के बाद तक चला।
पाटिल ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ईमेल पर अयोग्यता याचिका दायर की है और जितनी जल्दी हो सके हार्ड कॉपी दाखिल करेंगे। यह अयोग्यता याचिका 9 नेताओं के खिलाफ दायर की गई है। उन्होंने किसी को सूचित नहीं किया कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं जो एनसीपी के खिलाफ हैं। हमने भारत के चुनाव आयोग को भी एक पत्र लिखा है।
जयंत पाटिल से पहले एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी मीडिया को संबोधित किया और कहा कि अजित पवार के दूसरी तरफ जाने के फैसले से उनके निजी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines