Nagpur Tragic Couple Story: महाराष्ट्र के नागपुर से दुखद मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी ने 26वीं सालगिरह पर सुसाइड कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू की। दोनों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक दंपत्ति जेरील डासमोन ऑस्कर माॅनक्रीफ और एनी जेरील माॅनक्रीफ लंबे समय से बच्चा नहीं होने से परेशान थे। उन्हें 26 साल से कोई संतान नहीं थी। दोनों ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटस अपडेट किया और इसमें एक पर स्टांप पेपर और दूसरे में अनौपचारिक वसीयत समेत 2 सुसाइड नोट अपलोड किए। इसमें इस सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात भी कहीं गई है।
शेफ का काम करते थे जेरिन
कैथोलिक कब्रिस्तान के अंत्येष्टिकर्ता विजय एलिक माइकल ने टीओआई को बताया मैं पिछले 5 सालों से ताबूत बना रहा हूं, लेकिन मैंने लिए यह पहली बार हुआ कि मैंने किसी जोड़े के लिए ताबूत बनाया। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों की इच्छा थी कि उन्हें एक साथ दफनाया जाए। इसके अलावा दोनों को उसी पोशाक में दफनाया जाए जिसे उन्होंने 26 साल पहले शादी के लिए पहना था।
महामारी के दौरान नौकरी छोड़ने से पहले जेरिन ने कई होटलों में शेफ के तौर पर काम किया था। वह होटल में अपनी नौकरी पर वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि जेरिल ब्याज पर पैसे उधार देता था, जबकि एनी गृहिणी थी।
ये भी पढ़ेंः Weird Disease: रहस्यमयी बीमारी फैली, महाराष्ट्र के बुलढाना में अपने आप गंजे होने लगे लोग
पुलिस ने क्या कहा?
मामले में जरीपटका पुलिस स्टेशन के अधिकारी अरुण शिरशात ने कहा रिश्तेदारों ने जेरिल के शव को नीचे उतारा और उसे रसोई के फर्श पर लेटा दिया। वहीं पत्नी का शव ड्राइंग रूम में था। उन्होंने कहा पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, अभी तक किसी साजिश को लेकर संदेह नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के लिए दोनों के मोबाइल फोरेंसिक लैब में भेजेगी।
ये भी पढ़ेंः मालकिन को Kiss करके भागा, फ्लैट में चोरी करने आया शख्स; आपबीती सुन चौंकी पुलिस
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines