मालकिन को Kiss करके भागा, फ्लैट में चोरी करने आया शख्स; आपबीती सुन चौंकी पुलिस

Mumbai Crime News: मुंबई के मलाड में एक चोर फ्लैट में घुसा, लेकिन चुराने के लिए सामान नहीं मिलने पर वह फ्लैट की मालकिन को किस करके भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसे छोड़ भी दिया। आइए मामला जानते हैं…

Mumbai Thief

पुलिस ने चोर को दबोचा और छोड़ भी दिया।

Mumbai Thief Kissed Woman: मुंबई के एक चोर का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी चौंक गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक शख्स उसके फ्लैट में चोरी करने आया। उसने कैश, ज्वैलरी, ATM कार्ड आदि मांगा, लेकिन उसके पास इनमें से कुछ नहीं था तो वह उसे Kiss करके फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लूटपाट की कोशिश और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया, लेकिन इस मामले को जानकर पुलिस हैरान है। वहीं लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घर में घुसकर अंदर से बंद कर लिया दरवाजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना 3 जनवरी की है। पीड़िता मलाड के कुरार इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली थी कि एक शख्स आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वह डर गई और उसने युवक से पूछा कि वह क्या चाहता है? शख्स ने कहा कि उसके पास जो भी कैश, गहने, क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, चुपचाप हवाले कर दे नहीं तो वह उसका बुरा हाल कर देगा। महिला ने शख्स से कहा कि उसके पास इनमें से कुछ नहीं है तो वह शख्स उसके पास आया और किस करने लगा। महिला ने खुद को उससे छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसके चंगुल से छूट नहीं पाई। शख्स उसे चूमता रहा, अश्लील हरकतें करता रहा और फिर अचानक खिड़की से कूदकर भाग गया।

विज्ञापन

आरोपी बेरोजगार, नहीं मिला आपराधिक रिकॉर्ड

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह खुद को संभाला और पहले अपने पति को फोन किया। जब पति आ गए तो वह उनके साथ कुरार पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने भी शिकायत पर एक्शन लेकर 3 जनवरी की शाम को ही आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह मलाड इलाके का ही रहने वाला है। आजकल बेरोजगार है और अपने परिवार के साथ रहता है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ