हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हादसा, आत्महत्या या फिर साजिश ? क्या है मुंबई के साठे कॉलेज की छात्रा संध्या की मौत का सच, सबूत जुटा रही पुलिस

Mumbai News: मुंबई के प्रसिद्ध साठे कॉलेज से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कॉलेज में छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक स्टूडेंट की पहचान संध्या पाठक (21) के रूप में हुई है और वो थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। पहले जानकारी मिली कि उसने कॉलेज के तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन कॉलेज प्रशासन का मानना है कि कॉलेज के तीसरी मंजिल से गिर गई है। जबकि परिजनों ने धक्का देकर गिराने की आशंका जताई है। मामला पूरी तरफ साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़िए मुंबई से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Mumbai News: साठे कॉलेज मुंबई उप नगर के विले पारले इलाके में स्थित है। संध्या यहां  इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की स्टूडेंट थी। गुरूवार को संध्या कॉलेज घायल अवस्था में मिली थी।  उसे गंभीर चोटें आईं थी। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो संध्या की मौत को आत्महत्या समझा गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने माना कि संध्या ने आत्महत्या नहीं की थी, किसी अन्य कारण से तीसरी मंजिल से गिरी थी। इससे मामला उलझ गया। मामले की जांच शुरू होती तब तक संध्या के परिजनों ने संध्या की हत्या का शक जताया।

तीन थ्योरी ने मामले को पूरी तरह से उलझा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्रा ने सुसाइड किया है, या फिर किसी हादसे का शिकार हुई है या फिर कोई साजिश इसका पर्दा जांच पुलिस के जांच के बाद ही उठ पाएगा।

कॉलेज में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

कॉलेज के तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान संध्या पाठक 21 वर्ष के रूप में हुई है। उसने कॉलेज में आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है, उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन परिवार वालों ने साजिश का शक जताया है। खुदकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन

परिवार ने जताया साजिश का शक

संध्या के परिजनों ने साजिश का शक जताते हुए कहा कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं, बल्कि उसे धक्का दिया गया है। जबकि कॉलेज प्रशासन ने सुसाइड बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संध्या कॉलेज में थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। हालांकि,यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसको लेकर जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि छात्रा संध्या के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोसाइट नोट न मिलने से आत्महत्या का अंदेशा कम  हो जाता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है। फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola