Mumbai Milk Price Hike : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को महंगाई का झटका 1 सितंबर (शुक्रवार) से लग गया है। मुंबई शहर में शुक्रवार से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की घोषणा के अनुसार, एक सितंबर से मुंबई में थोक में भैंस के दूध के दाम 85 रुपये लीटर से बढ़कर 87 रुपये लीटर हो गए हैं।
फेस्टिव सीजन में लगा झटका
एक ओर जहां केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी की है वहीं मुंबई के सवा करोड़ से अधिक लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पिछले सप्ताह शनिवार को 700 डेयरियों के समूह वाले मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एक अहम बैठक की थी।
चारे की बढ़ती कीमत का दिया हवाला
उधर, चारे और पशु आहार की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। इस पर 1 सितंबर से अमल शुरू हो गया है। उधर, जानकारों का कहना है कि थोक कीमत बढ़ने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सितंबर महीने में रिटेल में भैंस के दूध की कीमत 90 से 95 रुपये लीटर तक पहुंच सकती है।
मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन का तर्क है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के साथ चारे की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, जिसका असर दूध विक्रेताओं पर पड़ा है। उन्होंने दावा किया है कि चारा करीब 20 प्रतिशत तक महंगा हो गया है, जिसमें कमी आने के आसार नहीं हैं। ऐसे में मजबूरी में हमें दूध की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
16 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines