I.N.D.I.A. के पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की हुई एंट्री तो राहुल गांधी हुए 'आउट', जानिये- क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi Arvind Kejriwal

Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal (File Photo)

विज्ञापन

INDIA Alliance Poster AAP Leader Arvind Kejriwal Rahul Gandhi: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA) गठबंधन की अहम बैठक का शुक्रवार को दूसरा और अंतिम दिन है। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

इस बीच कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर पर बवाल मचा हुआ था, हालांकि कांग्रेस ने इसमें सुधार कर बड़ी ही खूबसूरती से मामले को संभाल लिया है। इससे पहले भाजपा नेता इसको लेकर तंज कसा था।

विज्ञापन

एक दिन पहले जारी पोस्टर में INDIA गठबंधन से जुड़े कई नेताओं और कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम के साथ फोटो भी प्रकाशित थे। इसमें राहुल गांधी का नाम भी था, लेकिन दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम व फोटो नदारद था। इसको लेकर सवाल उठे थे।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद इसे बदल लिया गया। वहीं, इसके बाद जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम नदारद है।

विज्ञापन
इससे पहले भाजपा नेता अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल की फोटो नदारद रहने पर कहा था कि यह गठबंधन के सहयोगियों का अपमान है। यह अलग बात है कि कांग्रेस ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर नया पोस्टर जारी कर विवाद पर विराम लगा दिया है। वहीं राहुल गांधी का नाम व फोटो में गायब होने पर कुछ लोग तंज कस रहे हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव 2024 में चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन तैयार किया है। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यू, तृणमूल कांग्रेस समेत 28 राजनीतिक दल सामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 450 सीटों पर INDIA गठबंधन एक सीट एक उम्मीदवार की नीति पर विचार कर रहा है। इसका मतलब 450 सीटों पर गठबंधन की ओर से एक उम्मीदवार खड़ा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ