विनोद जगदाले, मुंबई: मुंबई में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। बांगुरनगर पुलिस की टीम ने एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से एक आरोपी को कंप्यूटर, 8 हार्डडिक्स, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभी भी 2 आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश बांगुरनगर पुलिस कर रही है।
फॉरेन करेंसी के नाम पर होती थी ठगी
जानकारी के अनुसार, यह फर्जी कॉल सेंटर CIELOX BUSINISS SOLUTIONS LLP के नाम से आदित्य स्टेट एवरसाइन नगर मलाड पश्चिम में चलाया जाता था। जहां पर www. visionfxmakets. com पर रजिस्टर किए हुए भारतीय और अन्य देश के लोगों को हिंदी और इंग्लिश भाषा में इंटरनेट व्हाइप कॉल के जरिये बात कर खुद को फॉरेन शेयर करेंसी व कमोडिटी ट्रेडिंग का एक्सपर्ट बताते थे।
और पढ़िए – जोधपुर गैंगवार का CCTV फुटेज आया सामने, 1 महीने पहले से थी पूरी तैयारी
200 डॉलर निवेश की बात कहते
ये भी जानकारी सामने आई है कि निवेशकों को विश्वास में लेकर कम से कम 200 डॉलर निवेश की बात कहते और 24 से 48 घंटे में 200 डॉलर क्रेडिट करने की बात करते, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने 48 में 200 डॉलर क्रेडिट नहीं होने पर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में चीटिंग का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच करते हुए बांगुर नगर पुलिस ने एवरसाइन नगर मलाड पश्चिम में छापा मारा। जहां मैनेजर राजेश जयेश पिल्ले (28) को गिरफ्तार किया और उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने ऑफिस से कंप्यूटर, 8 हार्डडिस्क, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि ठग 200 डॉलर लेकर अब तक 100 लोगों के साथ 20 लाख की ठगी कर चुके हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines