Mumbai Bomb Blast Threat: 400 किलो RDX और 34 आत्मघाती हमलावर भेजकर मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से 50 वर्षीय अश्विन कुमार सपरा को गिरफ्तार किया है। अश्विन मुख्य बिहार का रहने वाला है। उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है। धमकी देने के लिए उसने जिस फोन और सिमकार्ड का इस्तेमाल किया था, प्राथमिक जांच में उसे भी बरामद कर लिया गया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को किया था कॉल
बता दें कि बीते दिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को ऑफिशियल व्हाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज आया था। मैसेज में मुंबई में बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। मैसेज में लिखा था कि 34 वाहनों में मानव बम लगाए गए हैं। 400 किलोग्राम RDX भी प्लांट किया है, जिससे होने वाले धमाकों से मुंबई के साथ पूरा देश दहल जाएगा। मैसेज में लश्कर-ए-जिहादी नामक संगठन का नाम लिखा था। मैसेज में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस गए हैं और अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के मौके पर धमाके होंगे।
एक्शन मोड में आई मुंबई पुलिस
बता दें कि धमकी भरा मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई। आनन-फानन में मुंबई पुलिस ने पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी। ताज होटल और एयरपोर्ट समेत सभी प्रमुख स्थानों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। क्राइम ब्रांच को धमकी भरे मामले की जांच सौंपी गई और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन के लिए 21000 से ज्यादा पुलिस वाले तैनात किए गए और 150 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के जरिए ट्रैफिक और ट्रैफिक रूटों पर नजर रखी जा रही है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
22 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
23 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines