पुणे को दिवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दी 21,800 करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात

Pune Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो को 21,800 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है. इसमें 8,300 करोड़ की लागत से बनी लाइन 3 का उद्घाटन और फेज-2 का शिलान्यास शामिल है. पीएम ने कहा कि यह विस्तार पुणे के युवाओं के सपनों और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को नई रफ्तार देगा.

Pune Metro, PM Narendra Modi, Pune Metro Line 3, Pune Metro Phase 2, Pune Metro News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो को 21,800 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है. credit: PTI

Pune Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पुणे को 21,800 करोड़ रुपये से अधिक की मेट्रो परियोजनाओं का बड़ा उपहार दिया है. इस दौरान उन्होंने 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार पुणे मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन किया. इसके साथ ही, लगभग 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले पुणे मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखी. परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पुणे ‘विकसित भारत’ की नई ऊर्जा को दिशा दे रहा है. उन्होंने पुणे की पहचान का जिक्र करते हुए कहा, “आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, स्टार्टअप्स और इनोवेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक-पुणे देश के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं का शहर बन चुका है. ऐसे में यहां मेट्रो कनेक्टिविटी का मजबूत होना शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाला है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों की पहचान के बदले पैमाने

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि पुणे मेट्रो का यह विस्तार दिखाता है कि हम ‘विकसित भारत’ के लिए शहरों का निर्माण कैसे कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले किसी शहर की पहचान उसके उद्योगों, मशहूर खान-पान या कृषि उत्पादों से होती थी, लेकिन आज इसके दो नए और अहम पैमाने जुड़ चुके हैं. शहर कितना प्रतिस्पर्धी है और वहां रहने वाले लोगों का जीवन कितना आसान है यानी ‘ईज ऑफ लिविंग’ का स्तर क्या है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेट्रो जैसी आधुनिक परियोजनाएं इन दोनों ही पैमानों को बेहतर बनाती हैं और शहरवासियों के दैनिक जीवन को सुगम व तेज रफ्तार देती हैं. पुणे मेट्रो का यह नया नेटवर्क शहर के लाखों यात्रियों को जाम से राहत दिलाने और आवागमन को बेहद सुगम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.

विज्ञापन

पुणे मेट्रो खुद बनाएगी 30% बिजली, ग्रीन मेट्रो के साथ बने कई नए रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे मेट्रो पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि यह मेट्रो एक ग्रीन मेट्रो के रूप में अपनी ऊर्जा का 30 प्रतिशत हिस्सा खुद ही उत्पन्न करेगी. यह मेट्रो एक तरह से कई नए रिकॉर्ड भी बना रही है.” पुणे मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास के साथ ही शहर के सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिलेगी. हरित ऊर्जा के इस्तेमाल से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि शहर में प्रदूषण घटाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मेट्रो विस्तार से पुणे के लोगों का सफर तेज, सुगम और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा. नए चरण की शुरुआत पुणे के विकास और आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ