हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चेहरे पर जहर तो नहीं लगा रहे? महाराष्ट्र में धड़ल्ले से बिक रही थी बैन पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम; FDA ने मारी रेड

महाराष्ट्र में बिक रही पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच में इस क्रीम में मरकरी और शीशा जैसे जहरीले तत्व तय सीमा से कई गुना अधिक पाए गए.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में FDA खाद्य पदार्थ मिलावट, दवा, अवैध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. FDA ने अब भारत में बैन पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नांदेड़ पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर 37 तरह के प्रतिबंधित पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. ये वो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है, जो महिलाओं की सेहत और सूरत दोनों खराब कर सकती है, कुछ मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकती है.

नांदेड़ के इतवारा थाना क्षेत्र की मनियार गली स्थित ‘अफरा जनरल स्टोर्स’ पर पुलिस और फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस अधीक्षक डॉ. नीलाभ रोहन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में 37 तरह के प्रतिबंधित पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स बरामद किए गए. पुलिस ने दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह जांच की जा रही है कि इतना बड़ा स्टॉक भारत में कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है.

बरामद सभी कॉस्मेटिक्स के सैंपल फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की लैब में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें कौन-कौन से हानिकारक तत्व मौजूद हैं. शुरुआती अनुमान के मुताबिक ज़ब्त माल की कीमत 50 से 60 लाख रुपये है.

विज्ञापन

बता दें, हाल ही में महाराष्ट्र में बिक रही पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच में इस क्रीम में मरकरी और शीशा जैसे जहरीले तत्व तय सीमा से कई गुना अधिक पाए गए. इन्हीं कारणों से इस क्रीम पर प्रतिबंध लगाया गया. अधिकारियों के मुताबिक नागपुर में इस क्रीम का इस्तेमाल करने वाली 18 महिलाओं में किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं सामने आने के बाद जांच तेज की गई.

जांच में यह भी सामने आया कि कई प्रतिबंधित कॉस्मेटिक्स सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्थानीय बाजारों के जरिए लोगों तक पहुंच रहे थे . कई उत्पादों पर निर्माता का नाम, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट तक दर्ज नहीं थी, जो कॉस्मेटिक नियमों का गंभीर उल्लंघन है. इसी अभियान के तहत मुंबई के चेंबूर में भी एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिस पर प्रतिबंध के बावजूद पाकिस्तानी गोरी क्रीम बेचने का आरोप है. एफडीए ने रिटेलर्स, होलसेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को ऐसे सभी उत्पादों की बिक्री और वितरण तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola