महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर अब कश्मीर की घाटी में नई पहचान बना रही है। साल 1893 में पुणे से शुरू हुआ सार्वजनिक गणेशोत्सव लगातार तीसरे साल कश्मीर में आयोजित होने जा रहा है। इस बार 27 अगस्त से पांच दिनों तक श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन होगा। शनिवार को पुणे के श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल में विशेष समारोह हुआ, जहां ढोल-ताशों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच तीन प्रमुख गणेश प्रतिमाओं की प्रतिकृतियां कश्मीरी प्रतिनिधियों को सौंपी गईं। इनमें केसरीवाडा गणपति, अखिल मंडई मंडल का शारदा गजानन और रंगारी गणपति शामिल हैं।
35 साल बाद भावुक क्षण
दक्षिण कश्मीर वेसू वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सनी रैना ने इस अवसर पर कहा कि 90 के दशक की परिस्थितियों ने हमें अपना घर छोड़ने पर मजबूर किया था। 35 साल बाद फिर से बप्पा का स्वागत कर पाना हमारे लिए बेहद भावुक और खास पल है। भगवान की कृपा से हम इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएंगे।
दुनिया के 75 देशों में मनाया जाता है उत्सव
उत्सव संयोजक और रंगारी गणपति मंडल के ट्रस्टी पुनीत बालन ने इस पहल को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आज सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के 75 देशों में मनाया जाता है। ऐसे में कश्मीर में इसे मनाना बिल्कुल स्वाभाविक है। मेरे कश्मीरी मित्रों ने बताया कि तीन दशकों बाद यहाँ फिर से यह उत्सव संभव हुआ है। यही हमें इसे और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि आज घाटी का माहौल बदल चुका है। जहां कभी हालात कठिन थे, वहीं अब लोग देर रात तक कीर्तन, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। आने वाले समय में योजना है कि इस उत्सव को घाटी के और जिलों तक पहुंचाया जाए।
पुणे के सात मंडलों का सहयोग
इस पहल में पुणे के सात प्रतिष्ठित मंडल- श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति, कसाबा गणपति, अखिल मंडई मंडल, तांबडी जोगेश्वरी, केसरीवाडा, गुरुजी तालीम और तुलसीबाग ने सहभागिता की है। आयोजकों के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान घाटी में भजन, भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज सुनाई देगी।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किया गया सार्वजनिक गणेशोत्सव आज सिर्फ महाराष्ट्र की परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का प्तक बन चुका है। कश्मीर में इसकी मौजूदगी इसी संदेश को और आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र में चलेंगी 380 स्पेशल ट्रेनें
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines