भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के युवाओं को साधने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की है. भारतीय जनता पार्टी ने युवा शक्ति जागर यात्रा की शुरुआत की है. जो राज्य के कोने कोने जाकर युवाओं को साधने और एकजुट करने की कोशिश करेगी. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ के राज्यव्यापी दौरे का मुंबई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में जोरदार शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक व्यापक अभियान की शुरुआत हुई है.
केंद्र और राज्य के कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के कोने कोने तक पहुंचाने का लक्ष्य
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण मंच पर सबसे युवा सोच और ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से आयोजित यह अपने प्रकार का पहला उपक्रम है. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं की खातिर लिए गए लोक कल्याणकारी निर्णय, इस यात्रा के माध्यम से राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप सक्षम और प्रभावी युवाशक्ति का संगठन खड़ा करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.”
यह भी पढ़ें;नासिक के बाद अब शिरडी में धर्मांतरण का बवाल… डीमार्ट के कर्मचारी अश्विन पर ‘मुस्तफा’
राष्ट्रनिर्माण का संदेश देने के लिए यह यात्रा
‘जागर युवाशक्ति का, सशक्त राष्ट्रनिर्माण का’ यह संदेश देने वाली यह यात्रा राज्य के युवाओं को एकजुट करते हुए उन्हें विकास, नवाचार और राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ने का काम करेगी. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक के नेतृत्व में यह यात्रा महाराष्ट्र के हर हिस्से तक पहुंचेगी और युवाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अहसास कराएगी, ऐसा विश्वास प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में मंत्री जयकुमार गोरे, मंत्री अतुल सावे, मंत्री नितेश राणे, राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक, राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण, भाजपा प्रदेश महासचिव तथा भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी सुनील राणे, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन सहित अन्य मान्यवर, भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें;महाराष्ट्र में मराठी नहीं जानने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों के रोजी रोटी का संकट
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines