Badlapur: अक्षय के 3 राउंड पर पुलिस का 1 राउंड भारी, जांघ के बदले सिर में गोली, FIR में एनकाउंटर का सच

Badlapur Rape Case : मुंबई के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ रेप करने वाला दरिंदा मारा गया। पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें मुठभेड़ की सच्चाई सामने आ गई है।

Akshay Shinde

बदलापुर रेप का दरिंदा मारा गया।

Badlapur Rape Case Akshay Shinde Encounter : बदलापुर रेप केस के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस आरोपी को तलोजा जेल से बदलापुर ले जा रही थी। इस बीच खबर आई है कि पुलिस की हिरासत में दरिंदा मारा गया। पुलिस ने इस घटना में एफआईआर दर्ज की, जिसमें एनकाउंटर का सच सामने आया है।

विज्ञापन

पुलिस की जीप से आरोपी अक्षय शिंदे को बदलापुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दरिंदे को मार गिराया। अक्षय के 3 राउंड पर पुलिस का एक राउंड फायर भारी पड़ गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की जांघ में गोली लगी, बदले में पुलिस ने आरोपी के सिर में गोली दागकर ढेर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की FIR में सच आया सामने

विज्ञापन

पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, बदलापुर क्राइम ब्रांच के अधिकारी अक्षय शिंदे की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए नए केस में उसको सोमवार शाम 5.30 बजे हिरासत में लेकर तलोजा जेल निकले थे। करीब एक घंटे बाद करीब 6.30 बजे पुलिस की जीप मुंब्रा बाईपास के पास पहुंची तो अक्षय शिंदे ने कांस्टेबल से रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

एनकाउंटर में ऐसे मारा गया आरोपी

आरोपी अक्षय शिंदे ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर निलेश मोरे के कमर से रिवॉल्वर खींची और 3 राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली निलेश मोरे की जांघ पर लगी। जवाबी कार्रवाई में एक पुलिस कर्मी ने अक्षय पर एक राउंड फायर किया और उसके सिर पर गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी के शव का पोस्टमार्टम जेजे हॉस्पिटल में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ