Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

बाबा सिद्दीकी की हत्‍या के लिए राजस्‍थान से मुंबई लाए गए थे लेटेस्‍ट हथियार, और क्या-क्या चौंकाने वाले खुलासे?

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता लगा है कि बाबा सिद्दीकी के मर्डर के लिए राजस्थान से हथियार सप्लाई किए गए थे। वो भी एडवांस। ये हथियार कहां से आए? चौंकाने वाली बातों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Oct 19, 2024 15:17
Baba Siddiqui murder

Baba Siddiqui Murder: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच को पता लगा है कि जिन हथियारों से बाबा का मर्डर किया गया, वे काफी एडवांस थे। इन हथियारों को राजस्थान से लाया गया था। क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान जाकर इस बात की जांच कर रही है कि ये एडवांस हथियार कहां से आए? सूत्रों के मुताबिक ऐसे हथियार राजस्थान में बॉर्डर पार पाकिस्तान से आते हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। लेकिन असली सोर्स का पता पुलिस लगा रही है, जिसने ये हथियार भेजे हैं।

12 अक्टूबर को किया था मर्डर

वहीं, पुलिस ने शूटरों के अलावा 5 और लोगों को अरेस्ट किया है, जो इन लोगों को हथियार और रसद मुहैया करवा चुके हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अब तक बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। जबकि पुलिस को 3 और लोगों की तलाश भी है। सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में गोलियां मारी गई थीं। वे अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर थे। बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक साजिश शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर ने रची थी। पांच आरोपी इन दोनों के संपर्क में थे। दोनों साजिशकर्ता फरार हैं, जिनके काबू आने के बाद ही पुलिस को पूरा भेद पता लगेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पहले से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग उसी ने की थी। पुलिस ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में कई जगह मुखबिरों की सूचना के बाद रेड की है। जिसके बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन लोगों में 32 वर्षीय गौतम सप्रे, 44 वर्षीय संभाजी किसान पारधी, 37 वर्षीय प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, 43 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया शामिल हैं।

---विज्ञापन---

25 अक्टूबर तक लिया पुलिस हिरासत में

पुलिस ने सप्रे को डोंबिवली, जबकि पारधी, थोम्ब्रे और पारधी को ठाणे जिले के अंबरनाथ से अरेस्ट किया है। उधर, कनौजिया रायगढ़ जिले के पनवेल का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सप्रे और कनौजिया इस मॉड्यूल का प्रमुख हिस्सा हैं। जो हथियार बाबा की हत्या में यूज किए गए, इन लोगों ने ही शूटरों को उपलब्ध करवाए थे। जीशान और शुभम की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी से तो नहीं।

ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच काम पर लौटेंगे Salman Khan? या मिस होगा ‘वीकेंड का वार’?

First published on: Oct 19, 2024 03:17 PM

संबंधित खबरें