'हमारे हर सांसद को 15 करोड़ का ऑफर', शिवसेना UBT के संजय राऊत का बड़ा दावा

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से छह सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

sanjay raut

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से सात सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन

संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए हैं. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है.

विज्ञापन

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूबीटी के नौ में से छह सांसद अलग गुट बनाएंगे. ये सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दो बागी सांसद भी दिल्ली पहुंच गए हैं. परभणी सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बड़ी राजनीतिक हलचल

सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के सांसद बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक करेंगे. इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहेंगे.

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद ये सांसद ओम बिरला से मुलाकात करेंगे. सूत्रों का दावा है कि पहले ये सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसके बाद इस गुट का शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय कराया जाएगा.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के 6 सांसदों के शिंदे शिवसेना के संपर्क में होने की चर्चा है. इन सांसदों के नाम इस प्रकार बताए जा रहे हैं:

  • संजय दीना पाटिल
  • संजय देशमुख
  • नागेश पाटिल अष्टिकर
  • ओमराजे निंबालकर
  • भाऊसाहेब वाकचौरे
  • संजय जाधव

वहीं, राजाभाऊ वाजे का नाम भी चर्चाओं में सामने आ रहा है. अगर ये टूट होती है तो उद्धव ठाकरे के लिए ये चार साल में दूसरा बड़ा झटका होगा. ये शिवसेना की दूसरी बड़ी टूट होगी. इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी. तब 40 शिवसेना विधायक उद्धव गुट से अलग हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ