मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई के एक स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. मिली जानकारी के अनसुार, बच्चों को बचाते समय पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई थी जिसमें रोहित आर्य को गोली लगी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी रोहित आर्य पर बच्चों को बचाने के लिए गोली चलाई थी. हादसे के दौरान दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में एक महिला शामिल हैं जो सीनियर सिटीजन बताई जा रही हैं. वहीं, दूसरी लड़की है जो ऑडिशन के लिए आती थी.
बता दें कि रोहित आर्य ने पुलिस पर एयर गन से फायरिंग की थी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की. जिसमें वो घायल हो गया था. गोली लगने के बाद पुलिस उसे सबसे पहले सेवन हिल अस्पताल लेकर गई और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया.
बच्चों को मारने की दे रहा था धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान मौके से एयर गन और कुछ केमिकल्स भी मिले हैं. इसके अलावा आरोपी रोहित आर्य बच्चों को भी मारने की धमकी दे रहा था. केमिकल्स से वह स्टूडियो में आग लगाने की धमकी दे रहा था. मजबूरन पुलिस को भी उस पर फायर करना पड़ा. फिलहाल फॉरेंसिक टीम सबूतों की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे उकसाओ मत वरना…’, मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले ने शेयर किया वीडियो, देखें क्या कहा
वीडियो में रोहित आर्य ने क्या कहा?
सामने आए वीडियो में रोहित कह रहा है कि सुसाइड करने की जगह मैंने एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को बंधक बना लिया. मेरी कोई बड़ी डिमांड नहीं है, बहुत सिम्पल सी डिमांड है. बहुत मोरल और एथिकल डिमांड है. मेरे कुछ सवाल हैं और जवाब पर कुछ काउंटर सवाल भी है. मुझे सिर्फ जवाब चाहिए.
वीडियो में वह कह रहा है कि मैं कोई आतंकी नहीं हुई और ना पैसों की डिमांड है. मुझे बस बात करनी है, इसीलिए मैंने इन बच्चों को बंधक बनाया है. यह सब प्लान के तहत किया है. अगर मैं जिंदा रहा तो मैं ऐसा करूंगा. अगर मैं मर गया तो कोई और करेगा लेकिन यह जरूर होगा क्योंकि आपकी जरा सी भी गलती मुझे इस पूरी जगह को आग लगाने और उसमें मर जाने के लिए उकसाएगी.
संबंधित खबरें
लापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
4 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines