Mumbai to Chennai flight incident: एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 639 में उस समय हड़कंप मच गया जब पायलट के केबिन में कुछ जलने की गंध आई। इसके बाद पायलट ने सूझबुझ दिखाते हुए फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में बैठाया गया। इसके बाद विमान से चेन्नई के लिए उड़ान भरी।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट के चालक केबिन में शुक्रवार को अचानक जलने की गंध आने लगी। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद हमारे ग्राउंड की टीम ने यात्रियों को विमान से नीचे उतारने और दूसरे विमान में चढ़ाने में मदद की। इस दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया।
ये भी पढ़ेंः ‘धर्मनिरपेक्षता-समाजवाद शब्द हटा दे…’, असम सीएम ने संविधान की प्रस्तावना पर मोदी सरकार से की ये मांग
दुर्घटनाग्रस्त हुआ था एअर इंडिया का विमान
बता दें कि एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। हादसे में 275 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें क्रू समेत 241 विमान सवार लो भी शामिल थे। इस विमान हादसे में केवल 1 ही युवक जीवित बच पाया था। इस हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था। प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
हादसे के बाद जांच के लिए डीजीसीए की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जोकि 3 महीने बाद अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं विमान हादसे की जांच के लिए देश और विदेश की 8 एजेंसियां जुटी है। फिलहाल डीजीसीए ने सभी विमान कंपनियों को आदेश दिया है कि वे ग्राउंड ऑपरेशन से पहले सभी विमानों को जांच परखने के बाद ही उड़ने की परमिशन दें।
ये भी पढ़ेंः ‘अंतरिक्ष से भव्य दिखता है भारत’, पीएम मोदी से बातचीत में बोले शुभांशु शुक्ला