Mumbai Prathmesh Bhokse Death: मायानगरी को फास्ट फड का हब कहा जाता है। देश के हर कोने की मशहूर डिशें मुंबई की किसी ना किसी दुकान पर जरूर देखने को मिलती है। खासकर बच्चे इन्हें बेहद मजे से खाते हैं। मगर किसने सोचा होगा कि अपनी फेवरेट डिश खाना किसी बच्चे के लिए मौत का कारण बन जाएगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया मुंबई के ट्रॉम्बे एरिया से।
3 मई को खाया था शोरमा
मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस इलाके में एक 19 साल के लड़के प्रथमेश भोकसे की शोरमा खाने की वजह से मौत हो गई है। प्रथमेश ने 3 की शाम को शोरमा खाया, जिसके बाद उसे पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। इसी बीच 7 मई की सुबह प्रथमेश की जान चली गई। प्रथमेश की अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि प्रथमेश की जान आखिर क्यों गई?
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 मई की शाम को प्रथमेश ने शोरमा खाया। 4 मई की सुबह उसके पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टियां होने लगीं। शाम को घर वालों ने प्रथमेश को नजदीकि क्लीनिक में दिखाया और दवा खाने से प्रथमेश को आराम हो गया। हालांकि 5 मई की सुबह प्रथमेश के पेट में फिर से दर्द उठा। तब उसे KEM अस्पताल में दिखाया गया और डॉक्टर ने दवा देकर प्रथमेश को घर भेज दिया।
प्रथमेश की हुई मौत
6 मई को प्रथमेश के पेट में फिर दर्द होने लगा। तब परिवार वालों ने उसे KEM अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इलाज के दौरान प्रथमेश की हालत बिगड़ती गई और 7 मई को तकरीबन सुबह 10 बजे प्रथमेश की मौत हो गई। प्रथमेश के निधन से घर वालों को भी गहरा सदमा लगा है।
पुलिस ने लिया एक्शन
प्रथमेश की मौत के बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। प्रथमेश ने जिस दुकान पर शोरमा खाया था, पुलिस ने उस दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथमेश के घर वालों का कहना है कि शोरमा में इस्तेमाल किया गया चिकन खराब था, जिसकी वजह से प्रथमेश की जान गई है। पुलिस के अनुसार उस दिन शोरमा खाने वाले सभी लोगों की तबीयत खराब हो गई थी, मगर अब वो सभी ठीक हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
20 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines