इंदौर: मध्यप्रदेश में दुल्हन द्वारा लूट करके घर छोड़ने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन मामलों के चलते लोग भी अब सतर्क हो रहे हैं लेकिन फिर भी इन मामलों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कारोबारी को उत्तर प्रदेश की दुल्हन लाना इतना महंगा पड़ गया कि वह डूबने की कगार पर आ गया है। दरअसल उसकी पत्नी 50 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गई हैं।
ये है पूरा मामला
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी उसके पुश्तैनी 50 लाख कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई है। कारोबारी के मुताबिक उसकी तीन माह पहले ही लव मैरिज हुई थी। उनकी शादी बेहद अच्छी चल रही थी। कारोबारी नीरज और उसकी पत्नी दोनों ही तलाकशुदा थे।
नीरज के मुताबिक दोनों की ही मुलाकात मेट्रिमोनिटल साइट के माध्यम से हुई थी जिसके बाद उनकी धूमधाम से शादी भी की गई थी। वह अपनी पत्नी को युरोप टूर पर ले गया था जहां पर दोनों बेहद खुश थे। जब वे घर पहुंचे तो उन दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जैसे ही वह दुकान से घर पहुंचा तो उसके आंखे फटी की फटी रह गई। दरअसल उसके घर की अलमारी खुली हुई थी और उससें रखें सारे गहने गायब थे।
50 लाख के गहने गायब, कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत
कारोबारी के मुताबिक गहनों की कुल कीमत 50 लाख रुपए थी। गहनों के साथ पत्नी भी घर पर नहीं थी। उसने कई बार उसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद आ रहा था जिसके बाद नीरज ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 mins ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
35 mins agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
43 mins agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines