जयपुर: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने अपने घर और ठिकाने पर हो रही IT की कार्रवाई पर News24 से बातचीत करते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले से हुई है। इस कार्यवाही से उनका मिड डे मील या राजनीतिक फंडिंग से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि उनका काम केवल पैकेजिंग का है जो कि पुश्तैनी है।
आगे उन्होंने कहा कि आज या कल में जैसे इनकम टैक्स की कार्यवाही खत्म हो जाती है वह उनके ठिकानों पर चल रही कार्यवाही से जुड़े सभी दस्तावेज के साथ मीडिया के सामने आकर बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इनकम टैक्स ने अब तक उन्हें नहीं बताया कि किस आरोप में उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि जयपुर के कोटपूतली के साथ-साथ उनके उत्तराखंड के घर और दफ्तर पर छापे की कार्रवाई चल रही है। मंत्री राजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने ठीक ही कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव में आएंगे इनकम टैक्स ,सीबीआई और ED उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापे की कार्यवाही शुरू कर देगी और वही हो रहा है।
बता दें कि आयकर विभाग ने राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। राज्यमंत्री मंत्री के 53 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हुई है। इसमें जयपुर, उत्तराखंड के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। उनके जयपुर, उत्तराखंड ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ में लिया गया है। छापेमारी कार्रवाई में बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। अलसुबह कारोबारी समूह के आवास, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
18 mins agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
39 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
49 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 hr agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines