हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Matihani Election Result 2025: मतिहानी से RJD के नरेंद्र कुमार ने मारी बाजी, JDU के राज कुमार सिंह हारे

Matihani Election Result 2025: मतिहानी सीट पर त्रिकोणीय सियासी मुकाबला देखने को मिल रहा है. सीट पर महागठबंधन कांग्रेस, एनडीए और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है.

विज्ञापन
Matihani Election Result 2025

Live Updates

15:34 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: आरजेडी के नरेंद्र कुमार अभी भी आगे

आरजेडी के नरेंद्र कुमार अभी भी आगे बने हुए हैं. नरेंद्र कुमार ने 15804 वोट्स से जेडीयू के राज कुमार सिंह को पीछे छोड़ दिया है.

13:07 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: आरजेडी के नरेंद्र कुमार कितने वोट्स से आगे?

आरजेडी के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह अभी भी आगे हैं. जेडीयू के राज कुमार सिंह से आरजेडी के नरेंद्र कुमार 16997 वोट्स आगे हैं.

09:36 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: मतिहानी से RJD के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह चल रहे आगे

मतिहानी सीट से आरजेडी के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह आगे चल रहे हैं. अब तक उन्हें 6131 वोट्स मिल चुके हैं. वहीं जेडीयू के राजकुमार सिंह आरजेडी के नरेंद्र कुमार से 3484 वोट्स से पीछे हैं.

08:23 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: मतिहानी में शुरू हुई मतगणना

बिहार की मतिहानी सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह, राजकुमार सिंह और अरुण कुमार के बीच कड़ी टक्कर है.

07:22 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: पिछली बार 2020 का विनर

पिछली बार साल 2020 में इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राजकुमार सिंह ने बाजी मारी थी, लेकिन बाद में राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए. जिसके बादये सीट जेडीयू के खाते में आ गई.

06:31 (IST) 14 Nov 2025

Matihani Election Result 2025: इस सीट पर कौन-कौन चुनावी मैदान में उतरे?

बिहार की मतिहानी विधानसभा सीट पर पहले फेज यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. आरजेडी के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है. एनडीए से जेडीयू के राजकुमार सिंह और जन सुराज पार्टी के अरुण कुमार मैदान में खड़े हैं.

Matihani Election Result 2025: मतिहानी विधानसभा सीट पर आरजेडी के नरेंद्र कुमार जीत गए हैं. नरेंद्र कुमार ने जेडीयू के राज कुमार सिंह को हरा दिया है. बिहार की मतिहानी सीट पर भी पहले फेज यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. ये वही सीट है जहां देश में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद से सीट की काफी चर्चा भी हुई थी. वहीं बार विधानसभा चुनाव में  इस सीट पर महागठबंधन कांग्रेस, एनडीए और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

कौन-कौन मैदान में उतरे थे?

महागठबंधन से आरजेडी के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया था. एनडीए से जेडीयू के राजकुमार सिंह और जन सुराज पार्टी के अरुण कुमार मैदान में खड़े थे. इन तीनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा. इनके साथ ही निर्दलीय देवानंद राउत और राकेश कुमार भी चुनावी मैदान में आमने-सामने थे.

विज्ञापन

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

बिहार की राजनीति में अहम भूमिका

मतिहानी आज भले ही छोटा क्षेत्र हो लेकिन इसका इतिहास बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है. इस सीट पर राजनीतिक रूप से शुरुआत से ही सीपीआई यानी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दबदबा रहा है. चुनावों में सीपीआई ने 5 बार चुनाव जीतकर अपनी जीत पक्की कराई. इसके साथ ही कांग्रेस ने 2 बार जीत हासिल की और बीजेपी ने इस सीट पर चार बार अपनी जीत दर्ज कराई.

विज्ञापन

2020 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
राज कुमार सिंहलोक जनशक्ति पार्टी61,364
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंहजेडीयू61,031
राजेंद्र प्रसाद सिंहभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी60,599

बता दें पिछली बार साल 2020 में इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राजकुमार सिंह ने बाजी मारी थी, लेकिन बाद में राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए. जिसके बादये सीट जेडीयू के खाते में आ गई. उस दौरान जेडीयू से मैदान में नरेंद्र कुमार सिंह खड़े थे जो दूसरे नंबर पर आए थे. तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजेंद्र प्रसाद सिंह थे.

2015 में किसने मारी थी बाजी?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ​​बोगो सिंहजेडीयू89,297
सर्वेश कुमारभारतीय जनता पार्टी66,609
शोभा देवीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी11,232

वहीं साल 2015 में हुए चुनावों में नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने अपनी जीत दर्ज कराई थी. उस दौरान उन्होंने जेडीयू की ओर से चुनाव लड़ा था. वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार और तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शोभा देवी थीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola