---विज्ञापन---

प्रदेश

[Vote Counting LIVE] Majuli Election Result | माजुली विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: एकबार फिर भाजपा ले जाएगी माजुली की सीट या गठबंधन की बनेगी सरकार

Majuli Election Result 2026 LIVE: माजुली विधानसभा सीट (ST) का चुनावी समीकरण हमेशा से असम की राजनीति में एक विशेष स्थान रखता है. 9 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद आज कुछ ही घंटों में नतीजे आने वाले हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: May 4, 2026 08:11 IST
Majuli Election Result
माजुली सीट का आज होगा फैसला.

Majuli Election Result 2026 LIVE Updates: असम की राजनीति में माजुली (ST) विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता के केंद्र में रही है. विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में अपनी पहचान रखने वाली यह सीट न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि चुनावी दृष्टिकोण से भी इसे हाई प्रोफाइल माना जाता है. 9 अप्रैल को हुए मतदान ने माजुली की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दिया है. माजुली सीट से भाजपा (BJP) से भुवन गम, विपक्षी गठबंधन से डॉ. इंद्रनील पेगु और निर्दलीय और अन्य दलों से भैती रिचोंग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

माजुली सीट के प्रमुख दावेदार

असम की 126 विधानसभा सीटों में से माजुली, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 99, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और असम संमिलित मोर्चा के बीच देखने को मिल रहा है. भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक भुवन गम पर फिर से दांव खेला है. विपक्षी गठंबंधन की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. इंद्रनील पेगु भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वहीं, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के भैती रिचोंग एक अनुभवी राजनेता हैं और चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.

---विज्ञापन---

माजुली विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे

सर्बानंद सोनोवाल (BJP)- 71,436 वोट

राजीव लोचन पेगु (INC) – 28,244 वोट

---विज्ञापन---

विधानसभा उपचुनाव 2022 के नतीजे

सर्बानंद सोनोवाल के राज्यसभा में चुने जाने और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण मार्च 2022 में उपचुनाव हुए थे.

भुवन गम (BJP)- 67,242 वोट

चित्तरंजन बसुमतारी (AJP) – 25,115 वोट

08:11 (IST) 4 May 2026
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: मतगणना शुरू

माजुली विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है.

07:35 (IST) 4 May 2026
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates

इस सीट का विधानसभा क्रमांक 98 है. माजुली सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है.

07:27 (IST) 4 May 2026
Majuli Election Result 2026

माजुली विधानसभा सीट असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है जिसपर 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है.

First published on: May 04, 2026 07:20 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.