[Vote Counting Live] Dum Dum Election Result | दम दम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(204) TMC(83); दम दम में BJP ने हासिल की 24332 वोटों की बढ़त, TMC पिछड़ी

Dum Dum Election Result 2026 Live Updates: दम दम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में स्थित है, जहां 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. तृणमूल के ब्रत्य बसु, भाजपा के अरिजीत बख्शी, वाम के मयुख बिस्वास, कांग्रेस की सुष्मिता बिस्वास मैदान में हैं. आइए जानते हैं, पश्चिम बंगाल की दम दम सीट पर कौन जीतेगा?

dum-dum-seat-election-result

Dum Dum Election Result 2026 Live Updates: कोलकाता के उत्तर-पूर्वी द्वार पर बसा दम दम सिर्फ हवाई अड्डे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने तीखे सियासी स्वाद के लिए भी जाना जाता है. यह उत्तर 24 परगना जिले की एक सामान्य सीट है, जो दम दम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. कभी वामपंथियों का किला रहा यह इलाका अब तृणमूल के हाथों में है. लेकिन भाजपा यहां लगातार अपनी पैठ बढ़ा रही है. जानते हैं, इस बार क्या है दम दम का सियासी गणित.

विज्ञापन

दमदार उम्मीदवारों की सूची

इस बार दम दम सीट पर चार बड़े दलों ने अपने दिग्गज उतारे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने मौजूदा मंत्री ब्रत्य बसु पर फिर से भरोसा जताया है. भाजपा ने युवा चेहरे अरिजीत बख्शी को मैदान में उतारा है. वाम मोर्चा की तरफ से मयुख बिस्वास चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने सुष्मिता बिस्वास को टिकट दिया है. इसके अलावा बसपा के सुब्रत मजूमदार और कुछ निर्दलीय भी मैदान में हैं. असली टक्कर ब्रत्य बसु और अरिजीत बख्शी के बीच ही मानी जा रही है. लेकिन कांग्रेस और वामपंथी मिलकर कितना नुकसान पहुंचाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

विज्ञापन

दम दम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

4 मई को यहां शुरू हुई वोटों की गिनती से साफ हो जाएगा कि दम दम पर किसका झंडा लहरा रहा है. मतदान के दौरान यहां करीब 74 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछली बार से थोड़ी कम है. जातीय समीकरण देखें तो यहां अनुसूचित जाति के वोटर करीब 13 फीसदी हैं, जो किसी भी दल के लिए निर्णायक माने जाते हैं. इस बार एयरपोर्ट और मेट्रो कनेक्टिविटी के विकास को लेकर भी जमीनी स्तर पर बातें हो रही हैं. जो उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों को ज्यादा गंभीरता से उठाएगा, वह बाजी मार सकता है.

पिछला विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)

2021 के चुनाव में दम दम सीट पर तृणमूल की धाक रही थी. ब्रत्य बसु को कुल 87,999 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 47.48 फीसदी था. भाजपा के प्रोफेसर बिमल शंकर नंदा दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 61,268 वोट मिले. जीत का अंतर 26,731 वोटों का रहा था. तीसरे स्थान पर सीपीआई(एम) के पलाश दास 30,653 वोट लेकर रहे. यह अंतर 2016 के मुकाबले काफी ज्यादा था, लेकिन भाजपा ने अपना वोट शेयर 33 फीसदी तक पहुंचा दिया था. इस चुनाव में कुल 74.75 फीसदी मतदान हुआ था.

विज्ञापन

2016 के चुनाव परिणाम

2016 का चुनाव नतीजा कांटे का मुकाबला रहा था. तब भी ब्रत्य बसु ही विजेता बने थे, लेकिन उनकी बढ़त महज 9,316 वोटों की रही. ब्रत्य बसु को 83,372 वोट मिले थे, जबकि सीपीआई(एम) के पलाश दास 74,056 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे. भाजपा के श्यामल चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर थे, जिन्हें 14,619 वोट मिले थे. यानी 2016 में यहां वामपंथी मुख्य चुनौतीकर्ता थे, लेकिन 2021 में भाजपा ने उनकी जगह ले ली. 2016 में कुल मतदान 79.13 फीसदी रहा था, जो अब घटकर 74 प्रतिशत के करीब आ गया है. यह गिरावट शहरी सीटों के लिए चिंता का विषय मानी जा रही है.

दम दम के वोटर इस बार देखना चाहेंगे कि मंत्री ब्रत्य बसु तीसरी बार जीतते हैं या भाजपा के अरिजीत बख्शी इतिहास रच देते हैं. एयरपोर्ट के आसपास बसते इस शहर में राजनीति कभी साफ नहीं होती. कांग्रेस और वामपंथी भले ही अकेले जीत के दावे से दूर हों, लेकिन वे उस पहेली की अहम कड़ी हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

बीजेपी के अरिजीत बख्शी ने 24,332 वोटों की विशाल बढ़त हासिल की

पश्चिम बंगाल की दम दम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरिजीत बख्शी ने 24,332 वोटों की विशाल बढ़त हासिल की। अरिजीत बख्शी को कुल 91,164 मत मिले, जबकि तृणमूल कांग्रेस के ब्रत्यबसु बसु 66,832 वोटों पर ही सीमित रह गए।


राज्य भर में भाजपा ने 204 सीटों पर जीत दर्ज कर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया और टीएमसी 83 सीटों पर सिमट गई। उत्तर 24 परगना की इस अहम सीट पर भाजपा की यह जीत टीएमसी के परंपरागत वर्चस्व को पूरी तरह तोड़ने वाली साबित हुई।


दम दम के नतीजे ने साबित कर दिया कि बंगाल की शहरी और उपनगरीय सियासत में भाजपा की लहर ने टीएमसी के जनाधार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

नोट: ये अभी भी चुनावी परिणाम के रुझान ही है, चुनाव आयोग के अंतिम आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

Dum Dum Election Result 2026 Live: 20780 वोटों से आगे निकली BJP

दम दम विधानसभा सीट में 10 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी ने 20780 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं. फिलहाल अरिजित बख्शी 72450 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं, TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु 51670 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: BJP ने हासिल की 16220 वोटों की बढ़त

दम दम विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी ने 16220 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं. अरिजित बख्शी 58545 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं, TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु 42325 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: 4 राउंड के बाद BJP आगे

दम दम विधानसभा में 4 राउंड की काउंटिंग में BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी 28569 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वह TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी (20500) से 8069 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: दूसरे राउंड के बाद BJP आगे

दूसरे राउंड की काउंटिंग में BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी 14301 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वह TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी (10408) से 3893 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: पहले राउंड की काउंटिंग में BJP आगे

पहले राउंड की काउंटिंग में BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी (7097) आगे चल रहे हैं. वह TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी (5429) से 1668 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: TMC आगे

शुरुआती रुझानों में TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु BJP के उम्मीदवार अरिजित बख्शी से आगे चल रहे हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में TMC आगे

शुरुआती रुझानों में TMC के उम्मीदवार ब्रत्यब्रत बसु आगे चल रहे हैं.

Dum Dum Election Result 2026 Live: पोस्टल बेलेट की गितनी जारी

दम दम में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. फिलहाल पोस्टल बेलेट की काउंटिंग जारी है. जल्द ही EVM की गिनती भी शुरू हो जाएगी.

Dum Dum Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद

दम दम में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पहले रुझानों के लिए हमारे साथ बने रहिए.

Dum Dum Election Result 2026 Live: शुरू हुई काउंट‍िंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.

Dum Dum Election Result 2026 Live: 8 बजे से शुरू होगी काउंट‍िंग

आज 4 मई, सोमवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. कुल 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी, जबकि दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र में दोबारा मतदान होना अभी बाकी है. वोटों की गिनती सुबह लगभग 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती शुरू होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ