Majuli Election Result | माजुली विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: माजुली से जीते भुवन गम, भाजपा के नाम की कुर्सी

Majuli Election Result 2026: माजुली विधानसभा सीट (ST) का चुनावी समीकरण हमेशा से असम की राजनीति में एक विशेष स्थान रखता है. भुवन गम ने चुनाव जीतकर माजुली में भाजपा का परचम लहराया है.

Majuli Election Result

भाजपा के भुवन गम ने माजुली की कुर्सी अपने नाम कर ली है.

Majuli Election Result 2026: असम की राजनीति में माजुली (ST) विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता के केंद्र में रही है. विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में अपनी पहचान रखने वाली यह सीट न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि चुनावी दृष्टिकोण से भी इसे हाई प्रोफाइल माना जाता है. 9 अप्रैल को हुए मतदान ने माजुली की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दिया है. माजुली सीट से भाजपा (BJP) से भुवन गम, विपक्षी गठबंधन से डॉ. इंद्रनील पेगु और निर्दलीय और अन्य दलों से भैती रिचोंग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन हर राउंड की वोटिंग में भुवन गम ही लीड करते रहे. आखिर भुवन बम ने कुल 78324 वोटों के साथ 35300 वोटों की बढ़त से जीत हासिल कर ली है.

विज्ञापन

भुवन गम ने लहराया जीत का परचम

असम की 126 विधानसभा सीटों में से माजुली, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 99, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक भुवन गम पर फिर से दांव खेला था. विपक्षी गठंबंधन की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. इंद्रनील पेगु भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वहीं, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के भैती रिचोंग एक अनुभवी राजनेता हैं और चुनावी मैदान में डटे रहे.

विज्ञापन

माजुली विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे

उम्मीदवारपार्टी वोट
भुवन गमBJP78324
डॉ. इंद्रनील पेगुINC43024
भैती रिचौंगSUCIC1019

माजुली विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे

सर्बानंद सोनोवाल (BJP)- 71,436 वोट

विज्ञापन

राजीव लोचन पेगु (INC) – 28,244 वोट

विधानसभा उपचुनाव 2022 के नतीजे

विज्ञापन

सर्बानंद सोनोवाल के राज्यसभा में चुने जाने और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण मार्च 2022 में उपचुनाव हुए थे.

भुवन गम (BJP)- 67,242 वोट

विज्ञापन

चित्तरंजन बसुमतारी (AJP) – 25,115 वोट

LIVE UPDATES

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: माजुली से जीते भुवन गम

माजुली से जीते भुवन गम. 35300 वोटों की बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी की झोली में भुवन गम ने माजुली की सीट दे दी है.

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: जीत की ओर अग्रसर भुवन गम

31989 वोटों से आगे चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के भुवन गम. दूसरे स्थान पर हैं कांग्रेस के इंद्रनील पेगु.

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: बढ़त पर भुवन गम

भारतीय जनता पार्टी के भुवन गम 13600 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: भुवन गम आगे

11995 वोटों के साथ आगे भाजपा के भुवन गम. दूसरे स्थान पर 6261 वोट के साथ कांग्रेस के डॉ. इंद्रनील पेगु.

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: मतगणना शुरू

माजुली विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है.

Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates

इस सीट का विधानसभा क्रमांक 98 है. माजुली सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है.

Majuli Election Result 2026

माजुली विधानसभा सीट असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है जिसपर 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ