Haflong Election Result: असम के हाफलोंग विधानसभा से BJP की रूपाली लंगथासा ने दर्ज की जीत

Haflong Election Results 2026 Updates: असम की हाफलोंग (Haflong) विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार रूपाली लंगथासा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की नंदिता गोरलोसा को हराकर इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का परचम लहराया है.

Haflong Assembly Constituency of Assam

Haflong Assembly Election Result 2026 Updates: हाफलोंग विधानसभा चुनाव 2026 की वोट गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी. असम की हाफलोंग (Haflong) विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार रूपाली लंगथासा ने 37542 वोटो के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की नंदिता गोरलोसा को हराकर इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का परचम लहराया है. यह असम के एनसी हिल्स यानी दीमा हसाओ जिले की अनुसूचित जनजाति वाली सीट है. मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक चरण में हुआ था. इस बार कांटे की टक्कर भाजपा की रूपाली लंगथासा और कांग्रेस की नंदिता गोरलोसा के बीच है. नंदिता पहले भाजपा की मंत्री रह चुकी हैं, लेकिन अब कांग्रेस में आ गई हैं. भाजपा पुरानी जीत और विकास के कामों पर भरोसा जता रही है, जबकि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों और बदलाव की उम्मीद पर दांव लगा रही है. नतीजे सिर्फ हाफलोंग का भविष्य तय नहीं करेंगे बल्कि दीफू लोकसभा क्षेत्र के सियासी रुख का भी संकेत देंगे. 2026 चुनाव में हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 158204 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 78279 पुरुष और 79925 महिला.

विज्ञापन

हाफलोंग सीट का चुनावी इतिहास और 2021 के नतीजे

हाफलोंग पहले कांग्रेस का गढ़ था लेकिन अब भाजपा का मजबूत किला बन गया है. 2021 में 81 फीसदी मतदान हुआ था, जहां भाजपा की नंदिता गोरलोसा ने कांग्रेस के निर्मल लंगथासा को 16 फीसदी के अंतर से हराया. 2016 में भी 81 फीसदी वोटिंग हुई और भाजपा के बीर भद्र हागजर ने निर्मल लंगथासा को 8 फीसदी अंतर से शिकस्त दी. 2011 में कांग्रेस के गोबिंदा चरण लांगथासा ने जीत हासिल की थी. कुल 12 चुनावों में कांग्रेस को 7 बार जीत मिली लेकिन पिछले दो चुनाव भाजपा ने अपने नाम किए. इस बार नंदिता का कांग्रेस में जाना और NPP के डैनियल लंगथासा का मैदान में होना मुकाबला त्रिकोणीय बना रहा है.

विज्ञापन

हाफलोंग सीट का महत्व और पिछले रुझान

हाफलोंग असम का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां खूबसूरत झील, जटिंगा और पहाड़ियां पर्यटकों को खींचती हैं. यहां ज्यादातर आदिवासी आबादी है और सीट एसटी के लिए आरक्षित है. दीमा हसाओ जिले की एकमात्र सीट होने से इसका पूरा इलाका पर असर पड़ता है. मतदाता संख्या अब 1,58,204 हो गई है और मतदान प्रतिशत ऊंचा रहता है. भाजपा ने लोकसभा में भी यहां अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बार देखना होगा कि भाजपा अपनी पकड़ बरकरार रख पाती है या कांग्रेस पुरानी विरासत लौटा पाती है. पहाड़ी इलाके के मुद्दे, पर्यटन और रोजगार इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे.

LIVE UPDATES

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 49352 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 49352 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 45590 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 45590 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 37542 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 37542 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 34377 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 34377 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 31428 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 31428 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 23061 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 23061 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJPउम्मीदवार रूपाली लंगथासा 15607 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 15607 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे BJPउम्मीदवार रूपाली लंगथासा 13929 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे BJP उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 13929 वोट से आगे चल रही हैं.

Assam Chunav Results: हाफलोंग विधानसभा सीटे बीजेपी उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 12339 वोट से आगे

हाफलोंग विधानसभा सीटे बीजेपी उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 12339 वोट से आगे चल रही हैं.

हाफलोंग विधानसभा सीट पर भाजपा मजबूत

हाफलोंग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूपाली लंगथासा 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे.

गौरव गोगोई बोले- काउंटिंग सेंटर में ऑब्जर्वर्स तैनात, थोड़ी देर में साफ होंगे रुझान

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल का दावा: NDA फिर बनाएगी सरकार

watch | Assam Assembly Elections: Union Minister Sarbananda Sonowal says, "The result will be as we had expected. The NDA government will be formed again under the leadership of the BJP. We said this with confidence that we are close to 100 (seats) with our allies." pic.twitter.com/DuIKgFfayq
— ANI (@ANI) May 4, 2026

Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.

Assam Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ