Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एनसीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। शरद पवार के भतीजे अजीजीत त पवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने उन्हें बताया कि कार्यकर्ता काफी परेशान हैं। हमने उन्हें यह भी बताया कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष बने रहें। शरद पवार ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए दो-तीन का वक्त मांगा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम दो दिन का इंतजार करेंगे। उसके बाद फिर धरने पर लौट आएंगे।
बता दें कि 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ था। तब से लेकर अब तक यानी पिछले 24 साल के शरद पवार पार्टी के अध्यक्ष हैं। पिछले साल यानी 2022 में ही शरद पवार को चार साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था। मंगलवार सुबह शरद पवार ने अपनी आत्मकथा के विमोचन पर कहा कि अब मुझे लगता है कि पार्टी को संभालने के लिए किसी और को आगे आना चाहिए, इस उम्र में आकर मैं अब इस पद पर नहीं रहना चाहता।
अजीत पवार ने इस्तीफे का किया स्वागत
इससे पहले अजीत पवार ने अपने चाचा शरद पवार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने ऐलान किया कि अगला पार्टी प्रमुख शरद पवार के अधीन काम करेगा। उन्होंने कहा कि पवार साहब (शरद पवार) हमेशा एनसीपी परिवार के प्रमुख रहेंगे। जो भी नया अध्यक्ष होगा वह पवार साहब के मार्गदर्शन में ही काम करेगा।
अजीत पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से फैसले पर भावुक नहीं होने को कहा। उन्होंने बताया कि शरद पवार ने कुछ दिन पहले सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता जताई थी। हमें उनके फैसले को उनकी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को भी देखना चाहिए। हर किसी को समय के अनुसार फैसला लेना है। उन्होंने सही फैसला लिया है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि शरद पवार अपना फैसला वापस लें।
पार्टी के कई दिग्गज इस्तीफे से दुखी
वहीं, पार्टी के कई दिग्गज नेता इस फैसले से आहत हैं। छगन भुजबल, जितेंद्र आव्हाड और दिलीप वलसे पाटिल सहित एनसीपी नेताओं ने कहा कि वे एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।
यह भी पढ़ें: शरद पवार ने छोड़ा NCP का अध्यक्ष पद, अजित बोले- पवार साहब चाहते हैं कि नई पीढ़ी नेतृत्व करे
संबंधित खबरें
'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
6 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
14 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
14 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
16 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
16 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
17 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines