उज्जैन: मध्यप्रदेश में गुंडे, बदमाश और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई जारी है। उज्जैन पुलिस ने शनिवार को एक और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

दरअसल, नीलगंगा थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोशन पासी और उसके भाई सोनू पासी ने नगर सुरक्षा समिति के संयोजक अशोक वर्मा पर जानलेवा हमला किया था। इसका सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया था।

विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को सीएसपी विनोद मीणा के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की टीम लोटी स्कूल के पीछे बनी कॉलोनी पहुंची और मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान एक साधु बाबा ने मौके पर पहुंचकर मकान पर अपना दावा जताते हुए कार्रवाई का विरोध करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन की टीम ने चंद मिनटों में जेसीबी और अन्य संसाधनों से 2 मंजिला अवैध मकान को जमींदोज कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि रोशन के खिलाफ 17 और सोनू पासी के विरुद्ध 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ