Ujjain Girl Murder Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बुजुर्ग दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग ने एक युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया, तो उसने हत्या कर दी। जिसके बाद 60 साल के आरोपी ने 37 साल की युवती के शरीर के दो टुकड़े किए। दोनों अलग-अलग ट्रेनों में फेंक दिए, ताकि वह बच जाए। आरोपी का नाम कमलेश पटेल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रेलवे पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि 6 जून को एक महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। महिला अपने घर मथुरा जाने के लिए उज्जैन स्टेशन पर आ गई थी। तभी वहां घूम रहे आरोपी की नजर उस पर पड़ी। उसने महिला को बहला-फुसला लिया और अपने घर ले आया।
इसके बाद महिला को नशीला खाना खिलाया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आरोपी ने फिर उससे रेप की कोशिश की। लेकिन इसी बीच वह उठ गई और शोर मचाने लगी। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के शरीर के दो टुकड़े किए। एक हिस्सा उसने इंदौर-देहरादून पैसेंजर और दूसरा हिस्सा इंदौर-नागदा ट्रेन में रख दिया। महिला के शरीर के हिस्से 10 जून को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक ट्रेन से मिले थे।
रेलवे स्टेशन पर महिला से हुआ था रेप
बॉडी का शेष हिस्सा इंदौर में एक ट्रेन से बरामद किया गया था। महिला के परिजनों ने 12 जून को रतलाम में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बिलपांक थाने की पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी के बारे में सुराग लग गया। पुलिस ने शरीर काटने के लिए प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। उज्जैन में इससे पहले रेलवे स्टेशन पर 70 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया था। गुना की पीड़िता से एक क्वार्टर में ले जाकर रेप किया गया था। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया था। पीड़िता बेटे के साथ मजदूरी करने उज्जैन आई थी। मामला दर्ज करने में पुलिस ने काफी समय लगा दिया था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines