MP Politics: छत्तीसगढ़ में पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बघेल सरकार में वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। जिस पर मध्य प्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है। शिवराज सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है।
राहुल गांधी एमपी में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे
छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर जब नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन मध्य प्रदेश में राहुल गांधी कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।’ नरोत्तम मिश्रा के इस बयान को तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं कांग्रेस की गारंटी को लेकर उन्होंने कहा कि ‘जितने लोग गारंटी दे रहे उनमें से अधिकांश वारन्टी हैं, जमानत पर हैं या लेने वाले हैं। कांग्रेस की गारंटी चीन के माल की तरह की गारंटी है। दूसरी तरफ पीएम मोदी की गारंटी है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के समृद्धि कार्ड को लेकर कहा कि पहले भी 2 लाख का कर्जा मार्फ, बेरोजगारी भत्ता , पेट्रोल के दाम करने की बात कही थी। लेकिन एक बात भी उनके पूरी नहीं हुई , काठ की हांडी बार-बार नहीं चलती।
एमपी में भी हो सकते हैं अहम फैसले
दरअसल, छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तर्ज पर संगठन में कुछ बड़े फैसले ले सकती है। क्योंकि दिल्ली में आज भी कमलनाथ की कांग्रेस आलाकमान के साथ बड़ी बैठक होने वाली है। कल भी कमलनाथ की दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं के साथ बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines