मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार बाघ ने हाथी को मार डाला, वनकर्मी पहुंचे तो पास बैठा दहाड़ रहा था

Tigers In Madhya Pradesh, Elephant, Bandhavgarh Tiger Reserve, Madhya Pradesh
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से हैराने करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाघ ने एक हाथी पर हमला कर उसका शिकार किया है। हाथी की उम्र करीब डेढ़ साल थी। वनाधिकारियों का कहना है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इतिहास में यह पहली घटना है। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम करने के बाद हाथी के शव को डिस्पोज कर दिया है।

टाइगर रिजर्व के उप निदेशक लवित भारती ने बताया कि गश्ती के दौरान टीम ने बाघ द्वारा जंगली हाथी के बच्चे का शिकार कर खाए जाने की सूचना दी। हाथी के बच्चे की उम्र 1-1.5 साल होगी। हमारी टीम को बाघ वहां मौजूद मिला। यह ऐसी पहली घटना है। बांधवगढ़ के अलावा हाथी और किसी और पार्क में नहीं है तो इस घटना का कहीं और होना मुमकिन नहीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1645774033210970120?s=20

बाघों और हाथी के संघर्ष के मिले निशान

यह पूरी घटना वन परिक्षेत्र पनपथा कोर के बीट चितरांव बड़वाह मूड़ा की है। हाथी के बगले पर बाघों के दांतों और नाखून के निशान मिले हैं। उसका पिछला हिस्सा काफी हद तक गायब था। मौके पर हाथी और बाघों के बीच संघर्ष के भी निशान मिले हैं।

विज्ञापन

बांधवगढ़ में सबसे ज्यादा बाघ

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा बाघ हैं। यहां 150 से ज्यादा वयस्क और 30 शावक बाघ हैं। जबकि पूरे प्रदेश में बाघों की संख्या 700 के ऊपर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ