हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में रिक्शा ड्राइवर का बड़ा खुलासा, क्या है ट्रॉली बैग का रहस्य?

Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले को लेकर शिलांग पुलिस की SIT द्वारा पिछले 6 दिनों से इंदौर में जांच की जा रही है। इस जांच के दौरान SIT उस रिश्ते वाले तक पहुंच गई है। जिसने विशाल के घर से ट्रॉली बैग को सोनम तक पहुंचाया था।

विज्ञापन
पकड़ा गया रिक्शा ड्राइवर (News24 GFX)

Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस द्वारा लगातार जांच जारी है। आए दिन इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच को लेकर शिलांग पुलिस की SIT पिछले 6 दिन से इंदौर में है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विशाल चौहान ने एक ट्रॉली बैग को लेकर खुलासा किया है, जिसकी शिलांग पुलिस तलाश कर रही है। इस ट्रॉली बैग को आरोपी विशाल ने रिक्शे के जरिए उस फ्लैट में पहुंचाया था, जहां सोनम रघुवंशी छिप कर रह रही थी। पुलिस की SIT टीम उस रिश्ते वाले तक पहुंच गई है जिसने ट्रॉली बैग को सोनम तक पहुंचाया था।

ट्रॉली बैग को लेकर रिक्शा ड्राइवर का बड़ा खुलासा

SIT टीम ने सुनील नामक रिक्शा चालक के साथ घंटों पूछताछ की। इस दौरान रिक्शा चालक सुनील ने बताया कि 31 मई को आरोपी विशाल के घर नंदबाग कॉलोनी से एक ट्रॉली बैग लेकर देवास नाके हीरा बाग कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर पहुंचाया था। इस काम के लिए सुनील को 310 रुपये का भुगतान किया गया था। सुनील ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन एप के जरिए रिक्शा बुक किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शिलांग पुलिस को शक है कि इस ट्रॉली बैग में कैश, हथियार के अलावा राजा रघुवंशी की गोल्डन चेन और ब्रेसलेट समेत जरूरी सबूत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था राज, सामने आया वीडियो, मां बोली-सामने आ जाए तो…

विज्ञापन

क्या बोला राजा रघुवंशी का भाई सचिन?

बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच मेघालय के शिलांग में लोगों ने राजा रघुवंशी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, अब राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय के लोगों से कहा कि वह आरोपियों को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन, क्या शिलांग के लोग उन्हें माफ करेंगे? उनकी वजह से शिलांग में पर्यटकों को लेकर इतना हंगामा मचा था। इस बीच सचिन रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाहा कफन लेकर आया था और लगातार आरोपियों के संपर्क में था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola