Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

सागर में यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलटी; 30 से अधिक घायल, हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर फरार

मध्य प्रदेश के सागर में यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस की 30 अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए हैं।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 23, 2025 12:37
Sagar Road Accident News

उमेश यादव, सागर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक भीषण हदासा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस की 30 सवारी से अधिक घायल हो गई। हादसे के समय बस में 50 से अधिक सवारियां ठूस-ठूस कर भरी हुई थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा।

---विज्ञापन---

गाय को बचाने के चक्कर में पलटी बस

जानकारी के अनुसार, ये बस देवरी से सागर की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस की रफ्तार बहुत तेज थी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के आगे रोड पर एक अचानक सामने एक गाय आ गई थी। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अर्जेंट ब्रेक लगाई, जिससे स्टेरिंग फेल हो गई और बस पलट गई। हादसे के बाद तुरंत ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इस बस में बड़ी संख्या में महिला सवारी और चीमाढाना स्कूल की शिक्षिकाएं बैठी थी।

बस का कांच तोड़कर बाहर निकाले यात्री

हादसे में बाद बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बस का कांच तोड़कर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इतने में मौक पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई और सभी यात्रियों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक प्यारेलाल अहिरवार को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: घुटनों के बल बैठाया, कलमा पढ़ने को कहा…कौन थे आतंकी हमले में जान गंवाने वाले LIC अफसर सुशील नथानिया?

बस में 50 से अधिक सवारी

कोपरा के रहने वाले प्यारेलाल अहिरवार अपनी पत्नी अश्विनी और उसकी एक साल पुत्री का इलाज करने के लिए गौरझामर जा रहे थे। महाराजपुर के रहने वाले सौरभ नामदेव ने बताया कि वह अपनी पत्नी और साली राधिका नामदेव, एक साल की बेटी प्रियांशी के इलाज के लिए सागर जा रहा था। उन्होंने बताया कि बस में 50 से अधिक सवारियां थी और ड्राइवर ने गाय को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस पलट गई। बस में बड़ी संख्या में देवरी से चीमाढाना स्कूल जा रही शिक्षिकाएं भी घायल हुए हैं, जिसमें प्रीति ठाकुर, चंद्रकला सेन को भी चोटें पहुंची है, शिक्षिका गायत्री ठाकुर उनके हाथ में चोट पहुंची है।

एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि नायब तहसीलदार आर चौधरी और देवरी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर शराब पीकर तेज रफ्तार में बस चल रहा था। जिससे यह दुर्घटना हुई है।

First published on: Apr 23, 2025 12:37 PM

संबंधित खबरें