घुटनों के बल बैठाया, कलमा पढ़ने को कहा...कौन थे आतंकी हमले में जान गंवाने वाले LIC अफसर सुशील नथानिया?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में इंदौर के LIC अफसर सुशील नथानिया की मौत हो गई है। सुशील नथानिया 4 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे।

Pahalgam terrorist attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में दहशत फैला दी है। इस आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले में मरने वालों में मध्य प्रदेश के इंदौर के LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) अफसर सुशील नथानिया भी शामिल हैं। वहीं, सुशील की बेटी आकांक्षा को पैर में गोली लगी है। सुशील कुमार नथानिया 4 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे।

विज्ञापन

कौन हैं LIC अफसर सुशील नथानिया

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानिया इंदौर के LIC अफसर थे और अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में पोस्टेड थे। सुशील नथानिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह इंदौर के LIC ऑफिस में एडमिन थे। LIC में सुशील नथानिया की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

सुशील नथानिया की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वहीं, उनकी बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है।

सुशील की बेटी को भी लगी गोली

सुशील नथानिया 4 दिन पहले ही अपने 21 साल के बेटे आस्टन, 30 साल की बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। इस हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी है। आकांक्षा के पैर में गोली लगने की खबर है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बेटा और पत्नी ठीक हैं।

विज्ञापन

‘उन्हें कलमा पढ़ने को कहा’

सुशील नथानिया की भाभी जैम्मा ने News 24 को बताया कि रात 9:30 बजे सुशील की पत्नी का फोन आया था। उसने बताया कि उन्हें घुटनों के बल बिठा दिया गया था और कलमा पढ़ने के लिए कहा गया। जब उन्होंने कलमा नहीं पढ़ा, तो उन लोगों ने उन्हें गोली मार दी। सुशील का परिवार खुशियां मनाने गया था, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

‘उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी’

पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कश्मीर में जिस प्रकार से घटना घटी है, मैं उसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं। इस घड़ी में हमें सब्र से काम लेना है, लेकिन दुश्मनों को छोड़ा नहीं जाएगा। निश्चित रूप से उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ