MP Sagar ‘Rangeen Roti’ Campaign: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके साथ राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की बाकी सुविधाओं के लिए प्रतिबंधता के साथ काम कर रही है। राज्य में जिले स्तर विभागों द्वारा पूरी निष्ठा के सात काम किया जा है। इसी के तहत सागर जिले में कलेक्टर संदीप जी आर की तरफ से एक अभिनव पहल की गई है। दरअसल, पूरे जिले में ‘रंगीन रोटी’ कैम्पेन शुरू किया है, जिसके तार आंगनवाड़ी केन्द्रों से जुड़े है। इस अभियान के जरिए जिले के छोटे बच्चों के भोजन को और ज्यादा पोषण-युक्त आहार बनाया जा रहा है।
आंगनवाड़ी में ‘रंगीन रोटी’ कैम्पेन
कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा शुरू किए गए इस ‘रंगीन रोटी’ कैम्पेन के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन को और ज्यादा पोषण-युक्त बनाने के लिए रंगीन रोटियां तैयार की जा रही हैं। इस रंगीन रोटी में मुनगे के पत्ते, गाजर, चुकन्दर और टमाटर जैसी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलाई जाती हैं। ‘रंगीन रोटी कैम्पेन’ का उद्देश्य आंगनवाड़ी के बच्चों को पोषण से भरपूर खाना खिलाना है। यह अभियान न केवल बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाएंगा, बल्कि उन्हें भोजन के प्रति आकर्षित करेगा। रंग-बिरंगे तरीकों से उन्हें स्वस्थ भोजन के बारे में समझ आएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ेगा MP का बुंदेलखंड, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
बच्चों की सेहत में आया सुधार
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि इस अभियान के परिणाम स्वरूप जिले के आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों में पोषण स्तर धीरे-धीरे सुधर रहा है। इसके साथ ही बच्चों में भोजन को लेकर रुचि बढ़ रही है। इसकी वजह से बच्चे नियमित रूप से आंगनवाड़ी केन्द्रों में आकर भोजन खा रहे हैं। बच्चों के माता-पिता भी इस पहल से प्रभावित हुए और घर पर भी बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines