राजा रघुवंशी मामले में अब नई लड़की की एंट्री, पुलिस कर रही पूछताछ

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। मेघालय पुलिस एक लड़की से पूछताछ कर रही है। यह लड़की सोनम की करीबी और सहयोगी बताई जा रही है। इसके साथ ही सोनम और राज कुशवाहा की साजिश सामने आई।

sonam raghuvanshi

राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक और लड़की से पुलिस पूछताछ कर रही है (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में जांच कर रही पुलिस को एक और लड़की के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस अब इस मामले में उस लड़की से पूछताछ कर रही है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के ऑफिस के स्टाफ में एक लड़की सोनम के संपर्क में थी और उससे लगातार बात कर रही थी।

कौन ये लड़की?

विपिन रघुवंशी ने बताया कि प्राची जैन नाम की यह लड़की सोनम के ऑफिस में थी और वह सोनम से बातचीत करती थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह सोनम के नजदीक थी, क्या उसे उस घटना के बारे में कोई जानकारी थी या नहीं।

विज्ञापन

‘संजय वर्मा’ का खुला ‘राज’

वहीं, इससे पहले ‘संजय वर्मा’ नाम के शख्स का जिक्र आने से हर कोई हैरान था कि इस विवादित मामले में अब इस नए किरदार की एंट्री का क्या मतलब है। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह संजय वर्मा कोई और नहीं, बल्कि सोनम का ही प्रेमी राज कुशवाहा था। सोनम और राज ने मिलकर यह साजिश रची थी, ताकि दोनों की बातचीत से किसी को शक न हो।


शादी तय होने के बाद सोनम, राजा से बात न करने के बहाने खोजती थी और उससे बातचीत से बचती थी। वह राजा से कहती थी कि उसके पास समय नहीं है, बहुत काम है, लेकिन वह राज से घंटों बात करती थी।

विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस तरह ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने अस्पताल पर हमला किया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि इमारत और आस-पास के इलाकों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया कि वे घायलों की संख्या और नुकसान का आकलन किए जाने तक दूर रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ