Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Indore Couple Case Update: सोनम से रिमांड में ये 10 सवाल पूछेगी पुलिस, राजा से तलाक ले लेती मारा क्यों?

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपियों से 8 दिन मेघालय पुलिस की SIT पूछताछ करेगी, जिसने पांचों से पूछने के लिए 20 से ज्यादा सवालों की सूची तैयार की है। पांचों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर से शिलांग लाए गए हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 12, 2025 12:05
Raja Raghuvanshi | Sonam Raghuvanshi | Raj Kushwaha
राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपी

Indore Couple Case Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर की प्लानिंग सोनम ने की थी। उसकी प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने में राज कुशवाहा और अन्य 3 तीनों ने मदद की। पांचों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज और सोनम हैं। अन्य 3 आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हैं, जिन्हें राजा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। सोनम ने ही राजा को हनीमून पर शिलांग लाने से लेकर उसकी हत्या के बाद खुद के और आरोपियों के फरार होने की पूरी प्लानिंग की थी।

शिलांग पुलिस ने अब तक जितनी भी कड़ियों को जोड़ा है, वे सोनम के ही मास्टरमाइंड होने की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन सोनम ने आखिर राजा को क्यों मारा? शादी के बाद 10 दिन के अंदर उसने अपना सुहाग क्यों उजाड़ा? मेघालय पुलिस विभाग की SIT का ऐसे ही 20 से ज्यादा सवालों के जवाब सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा समेत पांचों आरोपियों से चाहिए। बीते दिन 8 दिन के रिमांड पर लेने के बाद मेघालय पुलिस की SIT ने सोनम और राज को आमने-सामने बिठाकर 4 घंटे पूछताछ की थी।

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं कि पांचों से क्या सवाल पूछे जाने हैं…

1. शादी के 10 दिन बाद ही पति राजा की हत्या क्यों की?

2. क्या प्रेम संबंध राजा की हत्या करने की वजह से या कोई और मामला है?

---विज्ञापन---

3. पति राजा की हत्या करने के लिए मेघालय और शिलांग ही क्यों चुना?

4. हत्या करने के लिए हथियार कहां से खरीदा? क्या सबूत मिटाए थे?

5. मर्डर की पूरी प्लानिंग किसने रची और राज की उसमें क्या भूमिका?

6. हत्याकांड में आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने क्या भूमिका निभाई?

7. 17 दिन कहां रही? मां और भाई को कॉन्टैक्ट क्यों नहीं किया?

8. अचानक गाजीपुर आकर भाई को फोन क्यों किया? सरेंडर का असली सच क्या?

9. राज कुशवाहा से प्यार करती थी तो राजा से शादी क्यों की थी?

10. क्या मां-बाप को राज कुशवाहा से प्रेम संबंधों के बारे में पता था?

पांचों आरोपियों से पूछे जाने वाले अन्य सवाल…

  • क्या राज कुशवाहा ब्लैकमेल कर रहा था या हवाला कनेक्शन था?
  • राज के साथ क्या संबंध हैं और दोनों कब से एक दूसरे को जानते हैं?
  • इंदौर आने के लिए ट्रेन की टिकट किसने बुक की, गाजीपुर कैसे पहुंची?
  • शादी से पहले राजा को मारने का प्लान बनाया या शादी के बाद साजिश रची?
  • हनीमून पर गए तो वापसी का टिकट बुक क्यों हनीमून पर राज कुशवाहा से व्हाट्सऐप पर क्या बातचीत हो रही थी?
  • शिलांग अनजान शहर है और पहाड़ी-जंगली इलाका है तो घूमने के लिए गाइड की मदद क्यों नहीं ली?
  • कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से कितने में डील की और कितने पैसे दिए, कैसे दिए?
  • राज कुशवाहा खुद मेघालय क्यों नहीं आया? क्या कॉन्ट्रैक्ट किलर्स उसके दोस्त हैं?
  • राजा की चेन और अंगूठी गायब है, अपनी अंगूठी और मंगलसूत्र छिपा दिया था, क्यों?
  • राजा हनीमून के लिए थाईलैंड जाना चाहता था तो हत्या के लिए ही क्या उसे शिलांग लाई?
  • राजा रघुवंशी से शादी नहीं करना चाहती थी तो मां-बाप को इसके लिए मना क्यों नहीं किया?

First published on: Jun 12, 2025 10:06 AM

संबंधित खबरें