Rahul Gandhi In MP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के बड़े नेताओं ने भी अब सियासी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं।
शहडोल में करेंगे सभा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में शहडोल का दौरा किया था। जबकि अब राहुल गांधी भी शहडोल से ही कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में सभा करेंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल अगस्त के पहले सप्ताह में सभा करेंगे।
आदिवासी वोट बैंक पर नजर
मध्य प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक किंगमेंकर माना जाता है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस का सबसे ज्यादा फोकस इसी वोटबैंक पर बना हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी भी शहडोल से इसी वोट बैंक को साधना चाहेंगे। खास बात यह है कि शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा सीट आदिवासी बहुल उमरिया जिले से लगती है। ऐसे में कांग्रेस राहुल की सभा के जरिए एक तीर से कई निशाने साधना चाहती है। कांग्रेस की कोशिश है कि राहुल की रैली से शहडोल और उमरिया दोनों जिलों का फायदा मिले।
राहुल गांधी अगस्त के पहले सप्ताह में शहडोल आएंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शहडोल का दौरा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी राहुल गांधी की सभा की तैयारियों निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रियंका शहरी क्षेत्रों पर फोकस
खास बात यह है कि कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश में एक बड़े प्लान पर काम कर रही है। जिसके तहत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों पर फोकस करेंगी। जबकि राहुल गांधी आदिवासी इलाकों पर फोकस करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी एमपी का दौरा करेंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines