---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के धार में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोलीं- अडानी जी के लोन कैसे माफ हो गए

Priyanka Gandhi Visit Dhar, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में घोटाले हुए। किसी में कोई जांच नहीं हुई। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र द्वारा ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का […]

Priyanka Gandhi Visit Dhar, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में घोटाले हुए। किसी में कोई जांच नहीं हुई। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र द्वारा ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अडानी जी का हजारों करोड़ों का लोन किस आधार पर माफ किया गया।

मंदिर में की पूजा, फिर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए धार जिले में पहुंची थीं। चुनावी रैली में पहुंचने से पहले उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे सीधे रैली स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने ताबड़तोड़ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाता याद दिलाया।

---विज्ञापन---

रोजगार को लेकर कसा तंज

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी पार्टियों कहती हैं कि हमनें युवाओं को रोजगार दिलाया है। लेकिन सच कौन कह रहा है, इसका किसी को पता नहीं है। प्रियंका ने कहा कि 18 वर्षों में 17000 से ज्यादा युवा आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में आप खुद से पहचान करिए कि कौन क्या कर रहा है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एमपी में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यहां सिर्फ घोटाले कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार ईडी को वहां भेजती है, जहां उनके विरोधी हैं।

---विज्ञापन---

यहां सुनें पूरा भाषण..

क्या पता अब मुआवजा मिल जाए

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों पीएम मोदी की रैली को लेकर भी प्रियंका गांधी ने निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी को 18 साल में मध्य प्रदेश की याद नहीं आई। अब जब चुनाव आ रहा है तो नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने रैली मे मौजूद लोगों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या आपको बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मिला? इस पर प्रियंका ने तंज कसा कि क्या पता अब मिल जाए, क्योंकि चुनाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में राशन बांट रही है, लेकिन अडानी जैसे लोगों का हजारों करोड़ों रुपये माफ कर रही है।

---विज्ञापन---

हमें अपने देश पर गर्व है

धार में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र पड़ोसी देशों में सबसे मजबूत माना जाता था। जिन लोगों ने इस देश के संविधान को लिखा, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। हमें अपने देश पर इसलिए भी गर्व है, क्योंकि संविधान लिखने वालों ने सभी को समान अधिकार दिलाने के लिए काम किया। कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को शक्ति देकर इस अधिकार को मजबूत बनाया।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 05, 2023 01:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola