प्रेमी की बीवी ने म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुनाई प्राइवेट ऑडियो, प्रेमिका ने दी जान

मृतका ममता यादव के परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव से उसकी बातचीत और जान-पहचान थी. दोनों के बीच हुई बातचीत की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरेंद्र के मोबाइल में सेव थी.

Speaker Image

परिजन शव लेकर पुरानी छावनी पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया. (AI Image)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और पड़ोस की महिला के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुना दी. इसके बाद जिस महिला की वो ऑडियो रिकॉर्डिंग थी, उसने आहत होकर ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया.

विज्ञापन

म्यूजिक सिस्टम पर बजाई प्राइवेट रिकॉर्डिंग

मृतका ममता यादव के परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव से उसकी बातचीत और जान-पहचान थी. दोनों के बीच हुई बातचीत की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरेंद्र के मोबाइल में सेव थी. आरोप है कि यह रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा के हाथ लग गई. इसके बाद रेखा ने गुस्से में आकर उस प्राइवेट बातचीत को म्यूजिक सिस्टम से कनेक्ट कर दिया और तेज आवाज में पूरे मोहल्ले को सुना दिया. इसके बाद से ही ममता गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी.

विज्ञापन

पति काम पर था, पीछे से खाया जहर

17 अगस्त को ममता का पति रामहेत यादव मजदूरी के लिए फल मंडी गया हुआ था और दोनों बच्चे स्कूल गए थे. इसी दौरान घर में अकेली ममता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब पति घर लौटा तो उसने ममता को उल्टियां करते हुआ देखा और उसके पास ही वहां जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी देखी. फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

परिजनों ने किया चक्काजाम

महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजन शव लेकर पुरानी छावनी पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया. परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, भाई राजपाल यादव, देवर विनोद यादव और जूली यादव मिलकर महिला को काफी समय से ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ