Madhya Pradesh Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी जंग जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बीजेपी को बनाये रखने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह हरसंभव कोशिश कर रहे है, तो वहीं कांग्रेस की वापसी के लिए गांधी परिवार भी टक्कर देने को तैयार है।
पीएम मोदी गुरुवार को एक तरफ जबलपुर से मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को साधते हुए नजर आएंगे तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी धार से मालवा-निमाड़ में अपनी हुंकार भरेंगी। प्रियंका गांधी और पीएम मोदी दोनों ने आदिवासी समुदाय के वोटों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए समीकरण बना लिया है।
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में आदिवासी वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आदिवासी वोटरों के लिहाज से पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रियंका गांधी टंट्या मामा के सहारे आदिवासी वोटर्स को साधेंगी।
महाकौशल क्षेत्र में कुल 47 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से 29 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और बीजेपी को 17 सीटें मिली थी। वहीं, एक सीट की निर्दलीय की जीत हुई थी। इस क्षेत्र में आदिवासियों के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 कांग्रेस के पास हैं, जबकि सिर्फ दो सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 3 सीटें भी कांग्रेस के पास हैं.
बीजेपी का मिशन महाकौशल, मोदी शाह के बैक टू बैक दौरे महाकौशल में कुल 38 विधानसभा सीट है। 2018 में कांग्रेस 24 सीटे मिली थी। और बीजेपी के पास 13 सीटे गई थी।जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। राज्य की कुल 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, लेकिन उनका प्रभाव 80 से ज्यादा सीटों पर है। 2018 के चुनाव में आदिवासी वोटरों के चलते ही भाजपा को सत्ता चली गई थी। आदिवासी समुदाय एमपी में मालवा-निमाड़ में बेहद अहम माने जाते हैं। आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित 47 सीटों में से मालवा-निमाड़ में 22 सीटें है।
सीएम शिवराज सिंह दौरा
सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शहडोल सतना जबलपुर उज्जैन दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह 10:10 पर शहडोल पहुंचेंगे। वहां शहडोल नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह 11:55 पर सतना पहुंचेंगे। सतना में कृषक सम्मेलन में किसान सम्मान निधि और फसल बीमा की राशि वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:00 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी की डूमना एयरपोर्ट पर आगवानी करेंगे। पीएम मोदी की विशाल सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह शाम 7:00 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। महाकाल लोक में दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे। साथ ही सीएम उज्जैन में अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines