Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

न बैंड बाजा न बारात, ऑफिस आए साइन किए और हो गया विवाह, डॉक्टर और ग्राफिक डिजाइनर ने रचाई अनोखी शादी

Unique Wedding: सादगी से की गई शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई दूल्हा- दुल्हन के इस फैसले की तारीफ कर रहा है।

Author
Edited By : Swati Pandey Updated: Dec 19, 2023 15:58

Unique Wedding: शादी विवाह के लिए जहां एक ओर लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची मानते हैं। सोमवार को खंडवा में एक ऐसी ही शादी देखने को मिली। जिसमें न तो बैंडबाजे थे, न बारात थी। खंडवा कलेक्टोरेट में एक महिला डॉक्टर फियोना ने सादगी के साथ अपने मित्र प्रतीक के गले में वर माला डालकर शादी की और दोनो एक-दूजे के हो गए। वैवाहिक बंधन में बंधे नव दंपति ने बताया कि उन्होंने शोर–शराबा और खर्चीले विवाह कार्यक्रम से दूर रहने की योजना बनाई थी। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है।

काफी समय से एक- दूसरे को थे जानते

आपको बता दें कि मामला खंडवा कलेक्ट्रेट कार्यालय का है। दुल्हन फियोना पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है, वहीं उनके पति प्रतीक ग्राफिक डिजाइनर का काम करते है। दोनो लंबे समय से एक–दूसरे को जानते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों ने यह बात अपने- अपने परिवार को यह बात बताई और एक- दूसरें से शादी करने का प्रस्ताव रखा। परिवार वालो ने दोनो की शादी के लिए रजामंदी भी दे दी। दोनो ने परिवार के सामने एक साधारण कोर्ट मैरिज विवाह की बात रखी और परिवार वाले भी मान गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं प्रशांत किशोर ने क्यो कहा ऐसा?

सादगी से की शादी

परिवार वालों की रजामंदी मिलते ही बस फिर क्या था, सज धज कर दूल्हा–दुल्हन परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शादी की प्रक्रिया पूरी कर हमेशा के लिए एक–दूसरे के हो गए। दुल्हन फियोन ने बताया कि मैं परिवार पर शादी के खर्च का भार नहीं डालना चाहती थी और मैं खुद सक्षम हूं इसलिए मेरा मानना था कि शादी पर होने वाली फिजूल खर्ची को रोकना चाहिए। हम दोनो ने कोर्ट मैरिज कर खर्च मुक्त शादी करने का फैसला लिया और विवाह किया। दूल्हा- दुल्हन और उनके परिजन सब इस शादी से बेहद खुश है। सादगी से हुई शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई दूल्हा- दुल्हन के इस फैसले की तारीफ कर रहे है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 19, 2023 03:58 PM

संबंधित खबरें