अमृत ग्रुप पर ED का शिकंजा, कोलकाता और इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी

निवेश से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में ED ने अमृत ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसके प्रमोटर्स से जुड़े कोलकाता और इंदौर के करीब 17 ठिकानों पर छापेमारी की.

अमृत ग्रुप पर ED का शिकंजा, कोलकाता और इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी

अमृत ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी. (Image- ANI)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इनवेस्टमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में कोलकाता और मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई. आरोप है कि निवेश के बाद कंपनी ने लोगों को मुनाफा नहीं दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

17 जगहों पर हुई छापेमारी

अधिकारियों के मुताबिक, ED ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दोनों शहरों में करीब 17 जगहों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, ये सभी जगह ‘अमृत ग्रुप ऑफ कंपनीज’ और उसके प्रमोटर्स से जुड़ी हैं. ED ने इन सभी जगहों पर यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की.

विज्ञापन

ज्यादा मुनाफे का दिया था लालच

अधिकारियों ने बताया कि अमृत ग्रुप की कंपनियों और उनके निदेशकों पर लोगों से अलग-अलग योजनाओं के नाम पर पैसे लेने का आरोप है. लोगों को निवेश के बदले ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया गया था. आरोप है कि पैसे लेने के बाद कंपनी ने लोगों को वादे के मुताबिक मुनाफा नहीं दिया.  इसी मामले में ED मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है और इसी के तहत दोनों शहरों में छापेमारी की गई. फिलहाल ED की कार्रवाई में क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ