MP Politics: मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के एक बयान से सियासत गर्मा गई है। दिग्विजय सिंह ने कल बयान दिया था कि बीजेपी के सात नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए सूट सिलवाकर बैठे हैं। उनके इस बयान के बाद से ही बीजेपी के नेता लगातार उन पर पलटवार कर रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।
मैं कभी सीएम की लाईन में नहीं रहा
नरेंद्र सिंह तोमर से जब पूछा गया कि दिग्विजय सिंह ने आपको मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है, जिस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ‘मैं कभी सीएम की लाईन में नहीं रहा, आगे भी मैं सीएम की रेस में नहीं हूं। मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता हूं। जो जिम्मेदारी मिलती है उस पर काम करता हूं।’
मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता हूं
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ‘मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता हूं। इसलिए किसने कोर्ट सिलवाया है किसने नहीं मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर काम कर रहा हूं।’ बता दें कि दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि 7 नेता कमर कसे हैं, सूट सिलवाए बैठे हैं कब मौका मिल जाए? लेकिन CM की शपथ तो कमलनाथ ही लेंगे।
वीडी शर्मा ने भी साधा निशाना
वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘2003 तक मिस्टर बंटाधार ने मध्य प्रदेश को गर्त में डाल दिया था, बीजेपी कैडरबेस्ड पार्टी है, यहां पर बूथ का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है आप अपनी चिंता करिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को अपने बेटों की चिंता है, उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines