Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP Politics: दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले CM शिवराज, ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है’

MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर अब हंगामा बढ़ता नजर आ रहा है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके बयान पर पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। और पढ़िए –Gandhi Godse- […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Jan 24, 2023 14:25
cm shivraj digvijay singh
cm shivraj digvijay singh

MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर अब हंगामा बढ़ता नजर आ रहा है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके बयान पर पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

और पढ़िए –Gandhi Godse- Ek Yudh: डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई में शिकायत दर्ज

---विज्ञापन---

‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है’

दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है, कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत का सबूत मागते हैं, कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं, कभी राम सेतु के सबूत मांगते हैं। अब दिग्विजय सिंह पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं।’

सेना का मनोबल गिराने का काम पाप कर रहे

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं, पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं, ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं, यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा हैं, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है यह कैसी देश भक्ति है।’

और पढ़िए –Upendra Kushwaha बोले – नीतीश कुमार को कमजोर किया जा रहा, राजद के साथ हुई डील

दिग्विजय सिंह के राज्य में MP सिमी का गढ़ था

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह की राज्य में सिमी का गढ़ था मध्य प्रदेश, सेना का मनोबल गिराने के पापा पर आप कम से कम कांग्रेस ना करें, आप सेना का मनोबल कम करने का पाप कर रहे है, राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूं कैसी भारत जोड़ों यात्रा है।’ बता दें कि दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 24, 2023 11:56 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.