भोपाल में मछली परिवार पर एमपी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मछली परिवार के अवैध रूप से बनी कोठी को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस-प्रशासन, नगर निगम भी पहुंचे। बता दें, इस कोठी में कई कमरे भी बने हुए थे।
भोपाल के टीआईटी कॉलेज में दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड में अब जांच और भी गहरी होने वाली है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने पुलिस जांच को लापरवाह बताते हुए इस मामले में दूसरी बार हस्तक्षेप किया है। इसी में आयोग की टीम दोबारा भोपाल पहुंचकर पीड़िताओं से मुलाकात की है। इसके साथ ही अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों के जांच अधिकारियों और पुलिस से पूरी डिटेल ली है।
अवैध कारोबार का नेटवर्क
पुलिस ने आरोपित फरहान के आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े तारों की जांच नहीं की है। आयोग ने शक जताया था कि फरहान का भोपाल और आसपास के एरिया में अवैध कारोबार से जुड़ा बड़ा नेटवर्क है। मछली कारोबारी शारिक अहमद से संपर्क को लेकर पुलिस जांच को नजरअंदाज कर दिया।
मुआवजे की बात कही
रिपोर्ट में आयोग की टीम ने कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल की जांच न होने की बात कही थी। इसके साथ ही पीड़िताओं को सुरक्षा और 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए भी कहा गया था। इसके अलावा टीम कॉलेज का दौरा कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Bhopal: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के मामले में MCL मैनेजर और उसके सहयोगी को दबोचा
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines