मध्य प्रदेश के दमोह में नवरात्रि के पोस्टर नगर पालिका द्वारा हटाए जाने के खिलाफ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के सीएमओ के घर पहुंचकर मुंह पर कालिख पोत दी। सीएमओ अशोक शर्मा ने पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन फिर भी उनके मुंह पर कालिख पोती दी गई।
दरअसल, दमोह के हिंदू संगठनों ने नवरात्रि के झंडे घंटाघर से उतरवाने से नाराजगी जताते हुए दमोह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा के बंगले पहुंचकर उनका मुंह काला कर दिया। प्रदर्शन के बाद इन्होंने घंटाघर पर जाम लगा दिया है और सीएमओ को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
कार्रवाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सीएमओ के मुंह पर कालिख पोतने वाले बीजेपी कार्यकर्ता अनुराग यादव और विवेक अग्रवाल ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा। इधर, सीएमओ अशोक शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने पुलिस थाने में किसी तरह की शिकायत भी नहीं की है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी बीवी के 4 अफेयर..’सौरभ’ नहीं बनना’, ग्वालियर में पत्नी के खिलाफ धरने पर शख्स
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
20 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines