'मेरी बीवी के 4 अफेयर..'सौरभ' नहीं बनना', ग्वालियर में पत्नी के खिलाफ धरने पर शख्स

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी बीवी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी का कई लोगों से अफेयर चल रहा है। वह उसकी जान लेने की कोशिश कर रही है। अपने प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची जा रही है। पति ने इस बाबत सीएम से गुहार लगाई है।

Madhya Pradesh Crime News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स अपनी ही बीवी के खिलाफ धरने पर बैठ गया है। शख्स ने आरोप लगाया है कि बीवी उसकी जान लेने की साजिश रच रही है। उसका एक नहीं, बल्कि 4 लोगों से अफेयर चल रहा है। शख्स ने सीएम मोहन यादव ने जान बचाने की गुहार लगाई है। धरने पर बैठे शख्स ने एक कागज भी दिखाया, जिस पर लिखा था कि सीएम साहब, मेरी पत्नी को सजा दिलवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शख्स का नाम अमित कुमार सेन है, जो ग्वालियर के जनकपुरी इलाके का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि बीवी के 4 बॉयफ्रेंड हैं, फिलहाल वह राहुल बाथम नामक किसी शख्स के साथ लिव इन में रह रही है। मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह वह भी उसका मर्डर करवा सकती है। चारों प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी साजिश रच रही है।

बड़े बेटे का करवा चुकी मर्डर

अमित ने आरोप लगाया कि उसके 2 बेटे थे। पत्नी और प्रेमी ने उसके बड़े बेटे हर्ष का मर्डर करवा दिया और छोटे बेटे को अपने साथ ले गई। उसने आशंका जाहिर की कि जिस तरह मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ राजपूत को मारा और लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल दिए, ठीक वैसे ही उसकी पत्नी साजिश रच रही है। पत्नी और उसके प्रेमी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

विज्ञापन

न्याय न मिलने तक दूंगा धरना

अमित के अनुसार उसने मामले की जानकारी कई बार पुलिस को दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद भी पत्नी और उसके प्रेमियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उसे न्याय चाहिए और जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक वह फूलबाग चौराहे पर लगे मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने देता रहेगा। अमित ने पुलिस से सिक्योरिटी दिए जाने की मांग भी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ