MP: BJP राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार; क्या है पूरा मामला, जानिए

Madhya Pradesh Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को गिरफ्तार किया है।

mp news

mp news

विज्ञापन

Madhya Pradesh Balaghat News (नीरज काकोटिया): एमपी के बालाघाट में पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को गिरफ्तार किया है। अजय यादव को अपने राजनीतिक रसूख दिखाते हुए 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने सहित तलवार और पिस्टन लहराने के 2 मामले दर्ज किए हैं।

इस मामले में SP नगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह फरियादी अंकित जैन के फाइनेंस कॉम्पलेक्स में पैसे वसूलने पहुंचा था। विरोध करने पर आरोपी ने तलवार और पिस्टल लहराते हुए धमकाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल अपनी कस्टडी में लिया गया। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि अजय यादव बीजेपी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष है। जबकि इस तरह का कोई संगठन और नियुक्ति ही नहीं है।

इन मामलों में भी हुए खुलासे

इस राजनीतिक रसूख का धौंस दिखाते हुए आरोपी अजय यादव ने अंकित जैन से 60 लाख रुपये की राशि कर्ज के रूप में ली थी। इसके अलावा वह किसी को राजनीतिक पद दिलाने तो किसी को अन्य कारण बताकर अवैध वसूली कर धोखाधड़ी कर रहा था।

फिलहाल, 60 लाख की धोखाधड़ी का मामला उजागर हो गया है। दो अन्य प्रार्थी 10 लाख और 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने को लेकर सामने आए हैं, जिसे लेकर जांच हो रही है। आरोपी को लेकर और भी कई तरह का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

आपको बता दें, फर्जी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व में कांग्रेस में रहा है। इसके बाद में अपना पाला बदलते हुए बीजेपी का पदाधिकारी बताने लगा था। प्रदेश में जब मोहन यादव मुख्यमंत्री बने, तो उसने मुख्यमंत्री की फोटो सहित कई आयोजन और कार्यक्रम को लेकर बालाघाट में कई स्थान पर फ्लैक्स भी लगाने का काम किया है।

इस दौरान से ही उसने खुद को बीजेपी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ का स्वयंभू प्रदेश अध्यक्ष बना लिया और अपनी महंगी कार में नेम प्लेट लगाकर घूमने लगा। इसके साथ ही राजनीतिक रसूख जमाता था, जो कि अब पुलिस के शिकंजे में आ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ